फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Appeal made to start the incomplete construction work of canal

Sirsa News: नहर का अधूरा निर्माण कार्य शुरू करवाने की लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Appeal made to start the incomplete construction work of canal
 जिला उपायुक्त को ज्ञापन देने कार्यालय पहुंचे किसान।
रानियां। गांव चक्कां, भून्ना, घोड़ांवाली, गिंदड़ा व सादेवाला के किसानों ने सदेवा नहर के अधर में लटके निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि माइनर की बुर्जी नंबर 1 से 68 और 77 से टेल तक नहर का दोबारा से बना दिया गया है, लेकिन बुर्जी नंबर 68 से लेकर 77 तक 9 बुर्जी का कार्य वन विभाग व सिंचाई विभाग के आपसी विवाद की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि इन 9 बुर्जी के मध्य एक माइनर व पांच मोगे आते हैं जो नहर का ज्यादातर पानी खींच लेते हैं। इस कारण पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा और टेल पर पड़ने वाले गांव भून्ना, चक्कां, घोड़ांवाली, गिंदड़ा व सादेवाला के ग्रामीणों को पीने के पानी के साथ फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो रहा।
विज्ञापन


किसानों ने उपायुक्त को सिंचाई विभाग व वन विभाग को आपसी विवाद को खत्म कर सदेवा नहर के अधर में लटक रहे 9 बुर्जी के निर्माण कार्य को को पूरा करने की मांग की। इस दौरान किसानों ने जिला उपायुक्त व सिंचाई विभाग के अधिकारियों का सदेवा खरीफ चैनल के टेल तक पानी पहुंचाने पर आभार व्यक्त भी किया। इस दौरान किसान दलीप छापोला, रामचंद्र बाजिया, राजेंद्र बाजिया, जगदीश खलेरी, साहब सिंह धारीवाल, नछत्तर सिंह, सीताराम, निहाल सिंह, हंसराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed