फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   apex ladies campaign of plantation

Sirsa News: श्रीराम पार्क को हर्बल पार्क बनाने का लक्ष्य

Sat, 25 Jul 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 25 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
apex ladies campaign of plantation
डबवाली। महिला क्लब की महिलाएं पौधरोपण को लेकर जागरूक करते हुए। संस्था।
एपेक्स लेडीज क्लब ने चलाया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

फोटो -- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। एपेक्स लेडीज क्लब ने शनिवार को राम नगर कॉलोनी स्थित श्रीराम पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाना था। क्लब का लक्ष्य श्रीराम पार्क को औषधीय पौधों से विकसित कर हर्बल पार्क का स्वरूप देना है।
अभियान के तहत क्लब सदस्यों ने 20 से अधिक पौधे लगाए। इनमें आंवला, जामुन, तुलसी और कढ़ी पत्ता जैसे औषधीय एवं फलदार प्रजातियां शामिल थीं। क्लब की प्रधान मीरा जग्गा ने बताया कि यह प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्लब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी करेगा। क्लब का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, हरित और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान प्रोजेक्ट अध्यक्ष वीना गोगिया, मीनाक्षी चुघ और ललिता मुंजाल की देखरेख में आयोजित हुआ।
सामूहिक श्रमदान और जागरूकता
क्लब की सदस्य सुबह पार्क पहुंचीं। उन्होंने पौधों के रोपण के साथ उनकी सुरक्षा के लिए सामूहिक श्रमदान किया। पार्क में जागरूकता संबंधी पंपलेट लगाए गए। क्लब ने नागरिकों से पार्क में कीटों के लिए दाना न डालने की अपील की क्योंकि इससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होता है। कैशियर प्रियंका शर्मा, सलाहकार सविता चौधरी, रिपुदमन शर्मा, चंचल अरोड़ा, सीमा वर्मा, प्रेमलता मेहता, चंचल चुघ, कृष्णा मेहता और पूर्व पार्षद शाम लाल कुक्कड़ सहित अनेक लोगों ने अभियान में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed