{"_id":"65d8da48552d6231bd047e18","slug":"anti-narcotics-cell-caught-the-woman-who-came-to-supply-heroin-102-grams-of-heroin-recovered-during-search-sirsa-news-c-128-1-svns1027-115604-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हेरोइन सप्लाई करने आई महिला को एंटी नारकोटिक्स सेल ने पकड़ा, तलाशी में 102 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हेरोइन सप्लाई करने आई महिला को एंटी नारकोटिक्स सेल ने पकड़ा, तलाशी में 102 ग्राम हेरोइन बरामद
Fri, 23 Feb 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन सप्लाई करने आई महिला
ऐलनाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने शाह सतनाम सिंह चौक क्षेत्र से महिला सप्लायर को 102 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। महिला सिरसा में हेरोइन सप्लाई करने के लिए पंजाब से लेकर आई थी। महिला पांच साल से मादक पदार्थ सप्लाई करने के धंधे से जुड़ी हुई थी। महिला के खिलाफ मोहाली पुलिस ने भी मामला दर्ज किया हुआ है।
एंटी नारकोटिक्स सेल, ऐलनाबाद के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला की पहचान नीलू पत्नी पवन कुमार निवासी सरस्वती कॉलोनी गली नंबर 6, सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
प्रवीण कुमार ने बताया कि स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बेगू रोड स्थित शाह सतनाम सिंह चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उक्त महिला को काबू किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त महिला करीब पांच साल से मादक पदार्थ सप्लाई करने का धंधा कर रही थी।
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर क्षेत्र से लेकर आई हेरोइन
सेल प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला है कि उक्त महिला पंजाब के अमृतसर क्षेत्र से हेरोइन लेकर आई थी और उसे सप्लाई करने की फिराक में थी। इसके अलावा उक्त महिला के खिलाफ करीब दो ढाई साल पहले पंजाब के मोहाली क्षेत्र में अभियोग दर्ज हुआ था।