फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anshul Chhatrapati raised questions on Z plus security of Ram Rahim

हरियाणा: राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे ने उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप

Tue, 22 Feb 2022 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 08:02 PM IST
सार

डेरा प्रमुख को जेड प्लस सुरक्षा देने पर अंशुल छत्रपति ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने राम रहीम को हार्डकोर क्रिमिनल न मानने पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
Anshul Chhatrapati raised questions on Z plus  security of Ram Rahim
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हत्या और दुष्कर्म के दोष में सजा काट रहे डेरामुखी राम रहीम को फरलो के दौरान जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने के फैसले पर दिवंगत पत्रकार राम चंद्र छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पहले ही डेरा प्रमुख को फरलो गैरकानूनी तरीके दी गई है। हार्डकोर क्रिमिनल को ऐसी सुविधा नहीं दी जा सकती। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा हाईकोर्ट में हरियाणा सरकार ने एक पिटीशन के अंदर रिप्लाई फाइल किया है। उसमें जवाब दिया है कि गुरमीत राम रहीम सीधे तौर पर कत्ल के अंदर शामिल नहीं है, इसलिए यह हार्डकोर क्रिमिनल श्रेणी में नहीं आता। अंशुल का कहना है कि यह व्यक्ति एक हार्डकोर क्रिमिनल है दो-दो कत्ल और दो-दो दुष्कर्म का दोषी है और सजा भुगत रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा कई अन्य मामलों भी इसके जिसके खिलाफ अभी ट्रायल और जांच पेंडिंग है। अंशुल का कहना है कि 2017 में  तीन-तीन राज्यों में दंगे फैले। आरोप लगाया कि यह सब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की शह और साजिश के तहत हुआ। सरकार कैसे यह कह रही है कि वह हार्डकोर क्रिमिनल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सरकार मानती है कि डेरा प्रमुख को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है तो उसके लिए जेल ही सुरक्षित जगह है। उसको जेल से बाहर क्यों लाया जा रहा है। अगर लाया जा रहा है तो फिर इतनी रहमदिली क्यों दिखाई जा रही है। अंशुल छत्रपति ने कहा कि जहां तक जेड प्लस सुरक्षा की बात है तो जो पीड़ित परिवार है, उनके प्रति आज तक हरियाणा सरकार का या प्रशासन का रवैया सही नहीं है। 


7 फरवरी को दी गई थी फरलो
राम रहीम 7 फरवरी से गुरुग्राम के नाम चर्चा घर में रह रहा है। यहां पर वह कड़ी पुलिस सुरक्षा में है। वह ज्यादा किसी से नहीं मिल रहा है और जो लोग उससे मिलने जा रहे हैं, उनका भी पुलिस पूरा रिकॉर्ड रख रही है। शिरोमणि गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटी भी सरकार द्वारा गुरमीत राम रहीम को फरलो देने के फैसले का विरोध कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed