सिरसा। ब्लॉक सिरसा की लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं की अध्यक्षता में महावीर दल विद्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सतीश मित्तल प्राचार्य ने बताया की निर्णायक मंडल की भूमिका में सतवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, राजेंद्र, रेनू ने निभाई। पेंटिंग प्रतियोगिता में अंशु, स्किट प्रतियोगिता में नेजाडेला कलां स्कूल की टीम, निबंध प्रतियोगिता में मनप्रीत, भाषण प्रतियोगिता में सपना, डिबेट प्रतियोगिता में यशिका, कविता पाठ में भारती , क्विज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महावीर दल की टीम, स्लोगन राइटिंग में नेहा , पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में मीनाक्षी, डॉक्यूमेंट्री में अंकुश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इन प्रतियोगिताओं को आयोजन करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज में उपयोगी कानूनों की जानकारी देना, सरकार द्वारा विभिन्न चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना, नशे से दूर रखना और समाज में व्याप्त बुराइयों के प्रति जागरूक करना होता है। ताकि वह आने वाले देश के लिए अच्छे नागरिक साबित हो सके।