{"_id":"66d4c68b610f55ae060a1676","slug":"another-work-related-to-the-welfare-of-humanity-dera-will-create-awareness-to-prevent-cancer-and-heart-diseases-sirsa-news-c-128-1-slko1008-125046-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मानवता भलाई कार्यों में जुड़ा एक और काम, कैंसर व हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेगा डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मानवता भलाई कार्यों में जुड़ा एक और काम, कैंसर व हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेगा डेरा
Mon, 02 Sep 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा में रविवार को गुरु गद्दीनशीनी दिवस पर लगाए भंडारे में बड़ी संख्या में अनुयायी पहुंचे। इसके अलावा 50 से अधिक देशों से डेरे की संगत ने ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से भंडारा कार्यक्रम से जुड़ी। मानवता भलाई केंद्र शाह सतनाम आश्रम बरनावा से गुरमीत राम रहीम ने ऑनलाइन माध्यम से संगत को संबोधित किया। राम रहीम ने संगत द्वारा किए जा रहे 166 मानवता भलाई कार्यों की फेहरिस्त में एक कार्य और जोड़ा गया। 167वें कार्य के रूप में बढ़ते हृदय रोग (हार्ट अटैक) व कैंसर रोगों की रोकथाम के लिए थिंक नामक कार्य शुरु किया। इसके तहत संगत लोगों को स्वस्थ भोजन के बारे में बताएगी, ताकि नेचुरल इम्युनिटी बढ़े तथा कैंसर व दिल के रोग को घटाया जा सके।
राम रहीम ने थिंक की फुल फॉर्म के बारे में बताते हुए कहा कि टी यानी टेलिंग पीपल टू ईट, एच यानी हेल्दी फूड टू, आई यानी इंक्रीज, एन नेचुरल इम्युनिटी अंग्रेस्ट मैनी व के यानी काइंड ऑफ़ कैंसर एंड हार्ट डिजीज। मुहिम के तहत दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भेंट की गई। आशियाना मुहिम के तहत संगत की ओर से बनाकर दिए गए 9 मकानों की चाबियां भी पात्र परिवारों को सौंपी गई।
रविवार को सुबह नौ बजे भंडारे की शुरुआत हुई। गुरमीत राम रहीम सिंह ने सभी को एमएसजी महा परोपकार दिवस की बधाई देते हुए कहा कि एमएसजी आप सबको दृढ़ यकीन बख्शें तथा सुमिरन करके आप सच्ची खुशियां हासिल करें। बेपरवाह शाह मस्ताना महाराज व शाह सतनाम महाराज ने 23 सितंबर को उनपर जो परोपकार किया है, उसे संगत और हम भंडारे के रूप में मनाते हैं।