फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Annual athletics competition at Government Women's College today

Sirsa News: राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Annual athletics competition at Government Women's College today
सिरसा।राजकीय महिला महाविद्यालय के खेल मैदान में छात्राओं को जानकारी देते हुए स्टाफ सदस्य। कॉलेज
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में 6वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट-2025 प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवंबर को सुबह 9:30 बजे होगा। इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में छात्राओं के लिए कुल 9 विभिन्न एथलेटिक्स व खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया जा रहा है। इस वार्षिक खेल आयोजन के संयोजक एवं खेल प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, आत्मविश्वास और टीमवर्क को प्रोत्साहित करना है। महाविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक मीट छात्राओं में निहित खेल प्रतिभा को सामने लाने का एक उत्कृष्ट मंच है। यह आयोजन शिक्षकों और स्टाफ को भी सहभागी बनाकर सामूहिक ऊर्जा और सौहार्द का वातावरण तैयार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और मानसिक दृढ़ता का विकास करते हैं। ऐसे आयोजनों से छात्राओं में आत्मविश्वास और टीम भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
---------------

इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
- 100 मीटर दौड़
- 400 मीटर दौड़
- लंबी कूद/ऊंची कूद
- गोला फेंक प्रतियोगिता
- रस्साकसी प्रतियोगिता
- धीमी साइकिल दौड़
- कबड्डी (छात्रा वर्ग)
- रिले रेस
- शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता
- लेमन रेस
- थ्री लेग रेस
- म्यूजिकल चेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed