फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   anita nataional college principal

Sirsa News: नेशनल महाविद्यालय की प्राचार्य बनीं डाॅ. अनिता

Thu, 02 Jul 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 02 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
anita nataional college principal
पदभार ग्रहण करते हुए नई प्राचार्या डाॅ. अनिता सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शिक्षाविद डाॅ. अनिता सिंह ने वीरवार को राजकीय नेशनल महाविद्यालय की प्राचार्य का कार्यभार विधिवत रूप से संभाल लिया है। महाविद्यालय पहुंचने पर कॉलेज स्टाफ की ओर से उनका स्वागत किया गया।
महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि डॉ. अनीता सिंह 2001 से निरंतर उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा में बतौर प्राध्यापक हरियाणा के विभिन्न महाविद्यालयों में अपने सेवाएं दे रही हैं। इससे पूर्व डॉ. अनिता सिंह राजकीय महाविद्यालय पंचकुला सेक्टर एक में बतौर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सेवारत थीं।
विज्ञापन

25 वर्षों के अटूट शैक्षणिक अनुभव के उपरांत उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा पदोन्नति पाकर प्राचार्य राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। डाॅ. अनिता सिंह एक उत्कृष्ट शोधकर्ता व लेखक के रूप में जानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक उनके कई शोध पत्र और पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त प्राचार्य डाॅ. अनिता सिंह ने कॉलेज स्टाफ से कहा कि सभी के साझा सहयोग से महाविद्यालय के विकास का पहिया निरंतर गतिमान रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

इस अवसर पर डाॅ. अनीता मड़िया, प्रो. प्रीति मोंगा, डॉ. सत्यपाल, डाॅ. जीतराम शर्मा, डॉ. साक्षी मेहता, डॉ. स्मृति कम्बोज, डाॅ. नवीन मक्कड़, डाॅ. गुरनाम सिंह, डॉ. विवेक गोयल, डॉ.संजय सरदाना, डॉ. संदीप बेनिवाल, प्रो. सुरेंद्र कुमार, डॉ. मंजू आदि माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed