{"_id":"590398a34f1c1b9a19c0d03d","slug":"animal-trader-debt-drink-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर खाया जहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर खाया जहर
Sat, 29 Apr 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/सिरसा
अमर उजाला/ब्यूराो/सिरसा
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
बरनाला में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
Link Copied
कर्ज से परेशान एक पशु व्यापारी ने शुक्रवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। गांव कागदाना निवासी व्यापारी सुभाष बिश्नोई को आसपास के लोगों ने तुरंत प्रभाव से फतेहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक सुभाष बिश्नोई गांव कागदाना में पशु व्यापार का काम करता था। पिछले कुछ वर्षों में सुभाष बिश्नोई ने कागदाना और आसपास के अन्य गांवों के किसानों से करीब 15-20 लाख रुपये के पशु खरीद लिए जिनके पैसे उन्हें नहीं दिए। पता चला है की शराब और जुए में पैसे बर्बाद हो गए जिससे व्यापारी काफी कर्जवान हो गया। पशु देने वाले किसानों के रोज-रोज पैसे मांगने आने के कारण काफी परेशान हो गया। इसी परेशानी के चलते उसने शुक्रवार को कागदाना के बस स्टैंड पर ही एक दुकान के सामने जहर का सेवन कर लिया। आसपास के लोगों ने उसे फतेहाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया। सुभाष के तीन लड़के और एक लड़की है। वहीं, इस संबंध में कागदाना चौकी प्रभारी राज महेंद्र ने बताया कि उनके पास इस संबंध में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।