फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Angry farmers burn copies of the Electricity and Seed Bill 2025 in protest

Sirsa News: नाराज किसानों ने बिजली व बीज बिल 2025 की प्रतियां जला किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers burn copies of the Electricity and Seed Bill 2025 in protest
रानियां।   विरोध प्रदर्शन करते किसान व संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। किसान
रानियां। गांव करीवाला के बस अड्डो पर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों व किसानों ने एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिजली बिल 2025 एवं बीज बिल 2025 के विरोध में किया गया। नाराज किसानों ने नारेबाजी करते हुए दोनों बिलों की प्रतियां भी जलाई और केंद्र सरकार से इन बिलों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वर्ण सिंह विर्क ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां किसान, मजदूर, दुकानदार व आम उपभोक्ता को सस्ती दरों पर मिलने वाली बिजली से उनको वंचित रखना है। सरकार का नियत बिजली को कारपोरेट घरानों को सौंपने, स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं को प्रीपेड बिल के माध्यम से आम जन को तंग करना है।
विज्ञापन

बिजली बिल पर मिलने वाली सभी सब्सिडी खत्म कर दी जाएगी और बिजली आमजन की पहुंच से बाहर हो जाएगी। इसी तरह बीज बिल लागू होने से कृषि क्षेत्र में बिल बनाने वाले कारपोरेट घरानों का एकाधिकार स्थापित करके महंगे व प्रतिवर्ष नए बीज खरीदने से कृषि क्षेत्र तबाह करके उपजाऊ कृषि योग्य भूमि पर कब्जा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन बिल के लागू होने से किसानों को मजबूरन बड़े घरानों की निजी कंपनियों के कीटनाशक और बीज महंगी दरों पर खरीदने पड़ेगे। इस मौके पर लोक पंचायत सिरसा के महामंत्री सुखदेव सिंह कक्का, इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष बलराज सिंह, हीरा सिंह, डॉ कश्मीर सिंह, कुलवंत सिंह, गुरनाम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed