फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anganwadi workers demonstrated by wearing black sardines

काली चुन्नी ओढ़कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated by wearing black sardines
ाली चुनी लेकर आंगनबाडी र्वकर्स भूमण शाह चौक की ओर जाती हुई। - फोटो : Sirsa
सिरसा। लघु सचिवालय में पिछले 51 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर्स अपनी मांगों को लेकर धरनारत है। वीरवार को कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। दोपहर बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना स्थल से प्रदर्शन करती हुई बरनाला रोड स्थित भूमण शाह चौक पहुंची । जिसके बाद महिलाओं ने चौक पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने काली चुनरी व पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान प्रधान कृष्णा दहिया, कार्यकारिणी प्रधान शकुंतला जागलान, प्रोमिला देवी, वीरो रानी ने बताया कहा कि सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस कड़कड़ाती ठंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर्स प्रतिदिन धरने पर आ रही हैं। जिसमें से कुछ महिलाएं गर्भवती भी हैं। प्रशासन की ओर से दो बार वार्ता भी हुई। लेकिन किसी भी वार्ता में प्रशासन द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। वहीं सरकार में सत्ताधारी नेताओं से मिलने जाते है तो नेताओं द्वारा भारी पुलिस बल तैनात कर दिया जाता है। बैरिकेड के माध्यम से कार्यकर्ताओं को रोका जाता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा मांगों को नहीं माना जाता है तब तक कार्यकर्ता प्रदर्शन करती रहेंगी।
विज्ञापन

आज कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर शहर में निकालेंगी जुलूस
लंबे समय से धरनारत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिदिन अलग-अलग ढंग से प्रदर्शन करती हैं। इसी के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लघु सचिवालय के समक्ष इकट्ठा होंगी। वहीं धरनास्थल से ट्रैक्टर - ट्रालियों पर सवार होकर शहरभर में प्रदर्शन करेंगी और जुलूस निकालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed