फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   An invitation to live up to the words

Sirsa News: धर्म-नियमों और शब्दवाणी के अनुसार जीवनयापन करने का आह्वान

Sun, 15 Sep 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 15 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
An invitation to live up to the words
सिरसा में हरिकथा के समापन के दौरान हवन करते आचार्य स्वामी रामाचार्य व उप​स्थित सदस्य।
सिरसा। बिश्नोई सभा के 50वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में स्थानीय श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर प्रांगण में साप्ताहिक हरिकथा समेत कई कार्यक्रम हुए। रात को मंदिर में जागरण आयोजित किया गया। इसमें आचार्य स्वामी रामाचार्य और भजन मंडली ने आरती, साखी, भजन सुनाकर लाेगों को धर्म-नियमों और शब्दवाणी के अनुसार जीवनयापन करने के लिए प्रेरित किया। प्रभु गुणगान और आरती के साथ जागरण को विश्राम दिया।
विज्ञापन

प्रचार सचिव डाॅ. मनीराम बिश्नोई ने प्रात:काल 120 शब्दों से हवन किया। पाहल के बाद सभा की आम बैठक और मुख्य कार्यक्रम हुआ। इससे पहले सरसाईनाथ मंदिर के महंत सुंदराईनाथ ने ध्वजारोहण किया। पवित्र ज्योत प्रज्ज्वलन के बाद आरपी स्कूल खैरेकां की छात्राओं और मोहित गोदारा ने साखी गायन किया।
विज्ञापन

स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। खेजड़ली बलिदान घटना पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी। सभा सचिव ओपी बिश्नोई ने मुख्य अतिथि रहे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) हिसार के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई समेत विशिष्ट अतिथि रहे सुधीर गोदारा निमड़ी और सीएमओ डॉ. एसके भादू का स्वागत किया। उन्होंने सभा का लेखा-जोखा, गतिविधियों और भावी योजनाओं, कार्यक्रमों की रूपरेखा पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसार सचिव डॉ. मनीराम सहारण ने संचालन किया। अन्य विशिष्ट अतिथियों में गोशाला समिति के जिला प्रधान योगेश बिश्नोई, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा मुकाम के उपाध्यक्ष सोमप्रकाश बिश्नोई, विनोद कुमार कसवां गुसाईआना, जीजेयू हिसार के परीक्षा नियंत्रक डॉ. यशपाल सिंगला, कुलपति डॉ. वंदना रितंबरा, पूजा धारणिया, सुनील धारणिया, जगदीश सिंवर आदि मौजूद रहे।



छात्र-छात्राओं समेत क्षेत्र में सक्रिय लोगों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं समेत हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अंजनी, नेहा, निकिता, लक्षिता, जतिन, जीया, रितु, संजना, साईना, स्नेहा, अक्षिता, शिक्षा, गौरव, गितांशु, कार्तिक, आयुषिपाल, आर्यन, दिव्यांशु, परा, डॉ. ज्योतिबाला को पुरस्कृत किया गया। खेल क्षेत्र में विनोद गोदारा, विविआ सिहाग, सान्वी, पारथी, लवण्या, सविना, राजकीय सेवा में चयनित होने पर उज्ज्वल डूडी, पूजा धारणिया, मोहित लेघा, सौरव सम्मानित हुए। जीवरक्षा, पौधरोपण, समाजसेवा क्षेत्र में आनंद चौटाला, जगदीश कसवां, समाजसेवा ट्रस्ट गंगा जंडवाला के प्रधान विक्रम थापन, अन्य आजाद युवा क्लब प्रधान लखुआना रमनदीप समेत सहयोगी जगदीश लटियाल, जिले सिंह गोदारा, हंसराज मांजू, रामचंद्र बैनीवाल, दलीप सिंह मांजू और दारा सिंह डेलू को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed