{"_id":"64c94ca00e48d03f6f098134","slug":"amrit-vatika-will-be-built-in-the-villages-plantation-campaign-will-go-on-sirsa-news-c-128-1-sir1002-3704-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांवों में बनेगी अमृत वाटिकाएं, चलेगा पौधरोपण आभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांवों में बनेगी अमृत वाटिकाएं, चलेगा पौधरोपण आभियान
Tue, 01 Aug 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत सभी गावों में अमृत वाटिकाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक भारती ने मंगलवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह पर मेरी माटी-मेरा देश अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान को लेकर वन विभाग व अन्य सामाजिक संस्थाओं व नेहरू युवा केंद्र के युवाओं के माध्यम से जिला में अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे लिए संजीवनी बूटी का कार्य करते हैं। अगर पौधे नहीं होंगे तो ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगी। इसलिए आओ सभी मिलकर इस अभियान में भाग लें और ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करते हुए अपनी प्रकृति को बचाने का कार्य करें। विभाग पूरी निष्ठा से इस अभियान में जुट जाएं ताकि जिला में अभियान को सफल बनाया जा सके।