{"_id":"6a1f171766c8d63f8807929d","slug":"ambulence-given-to-civil-hospital-by-redcross-society-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159372-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल को मिली नई एंबुलेंस, मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल को मिली नई एंबुलेंस, मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
Tue, 02 Jun 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
रेडक्रॉस के अधिकारी एंबुलेंस नागरिक अस्पताल के अधिकारियों को सौंपते हुए। संस्था।
फोटो -- 3
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से नागरिक अस्पताल में मरीजों की सहायता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक नई एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई है। यह एंबुलेंस भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ की ओर से जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा को प्रदान की गई है।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने बताया कि प्राप्त नई एंबुलेंस को सिविल सर्जन कार्यालय के माध्यम से नागरिक अस्पताल को सौंप दी गई है। इस एंबुलेंस के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने और बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में भी यह वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गुरमीत सिंह ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी सदैव मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है और भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर सामान्य अस्पताल के पीएमओ डॉ. पवन, फ्लीट मैनेजर चेतन ग्रेवाल, रेडक्रॉस सोसायटी के उप अधीक्षक पवन राणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।