फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Alternative dispute resolution system will get a boost: Pravesh Singla

वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा : प्रवेश सिंगला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Alternative dispute resolution system will get a boost: Pravesh Singla
सिरसा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीष जिंदिया के मार्गदर्शन में 30 सितंबर तक लगातार जन जागरूकता अभियान मीडिएशन फॉर द नेशन अभियान शुरू किया गया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि अभियान की शुरुआत प्राधिकरण की ओर से वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए मीडिएशन सेंटरों और अन्य वैकल्पिक साधनों की ओर से लोगों तक भारतीय न्यायिक तंत्र को मजबूत करने के लिए लाभ पहुंचाना सुनिश्चत करना है। उन्होंने बताया कि न्यायालयों में लगातार बढ़ते हुए मुकदमों के बोझ से छुटकारा दिलवाने के लिए उपरोक्त समझौते की प्रणालियां बहुत उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना दावा मामले, घरेलू हिंसा मामले, चेक बाउंस मामले, प्रोपर्टी मामले, आपराधिक समझौता मामले, उपभोक्ता मामले, विभाग वसूली मामले, भूमि अधिग्रहण मामले, बेदखली मामले और अन्य उपयुक्त सिविल व आपराधिक मामलों में माननीय अदालतें आपसी समझौतों के आधार पर बढि़या कार्य करके लगातार बढ़ते हुए मुकदमों के बोझ को कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मीडिएशन सेंटर अपने मीडिएटर वकीलों के माध्यम से इस सेवा के लिए हर समय अपने प्रयासों के तत्पर रहते हैं। समय-समय पर प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं की ओर से गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01666-247002 व नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed