फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Along with self-reliance, one should also have a sense of service

Sirsa News: स्वावलंबन के साथ सेवा भाव भी रखना चाहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Along with self-reliance, one should also have a sense of service
कृपाल आश्रम में निशुल्क सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करते हुए सेवा भारती के सदस्य। 
सिरसा। सेवा भारती ने सावन कृपाल रूहानी मिशन के सौजन्य से कृपाल आश्रम में निशुल्क सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रांत उपाध्यक्ष अविनाश सचदेवा ने प्रांत में चल रहे सेवा कार्य और सेवा भारती के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर समाजसेवी डाॅ. सुरेंद्र कुमार मल्होत्रा ने शिक्षिकाओं से आग्रह किया कि हमें स्वावलंबन के साथ-साथ सेवा भाव भी रखना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने सेवा का कोई स्वरूप नहीं होता, के बारे में उदाहरण देकर समझाया। कृपाल आश्रम के सचिव डाॅ. योगेश खन्ना ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए यह बहुत उपयुक्त स्थान है। सीबी कौशिक जिला अध्यक्ष ने सिरसा जिला, नगर, खंड और बस्तियों में चल रहे सेवा कार्य की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


जिला संघ चालक राजकुमार ने सिलाई सीखने वाली बच्चियों और महिलाओं से आग्रह किया कि वे सिलाई प्रशिक्षण बारे अधिक से जानकारी लें, ताकि यहां से सीख कर अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकें। सिलाई प्रशिक्षण अध्यापिका सुमन की ओर से दिया जाएगा। केंद्र की देखरेख मंजू भूटानी करेंगी। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष धर्मपाल सोमानी, राजेंद्र रातुसरिया, चंद गोयल, वर्ष कांता, रेनू शर्मा, नीतू अग्रवाल, मदन गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed