{"_id":"68ed3654e9f5baa5b905f6d2","slug":"allegations-of-neglect-in-development-works-councillors-create-uproar-in-kalanwali-municipal-council-meeting-sirsa-news-c-128-1-svns1027-145934-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप, कालांवाली नगर पालिका की बैठक में पार्षदों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप, कालांवाली नगर पालिका की बैठक में पार्षदों का हंगामा
विज्ञापन
कालांवाली पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताते हुए पार्षद व प्रतिनिधि। संवाद
कालांवाली। नगरपालिका चुनाव के बाद सोमवार को हुई हाउस की दूसरी आम बैठक हंगामे के साथ पूरी हुई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट प्रमुख मुद्दे थे, लेकिन पार्षदों की मांगों पर सुनवाई न होने से वे बैठक के दौरान और बाहर नारेबाजी कर रोष जताते नजर आए।
बैठक में पालिका सचिव गिरधारी लाल, चेयरमैन महेश गोयल समेत 15 पार्षद मौजूद थे, जबकि सांसद कुमारी सैलजा और विधायक शीशपाल केहरवाला अनुपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्षदों को दूसरे कमरे में बैठाया गया था। वार्ड-13 के पार्षद नीतिन गर्ग और वार्ड 5 की पार्षद किरणदीप कौर ने बताया कि पिछली बैठक में सफाई, गलियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट समेत कई मांग पत्र दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वे बार-बार अधिकारियों से बात कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिससे जनता उनके पास समस्याएं लेकर आती है।
नगर पार्षद सुभाष शर्मा ने पालिका की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और कहा कि कोई भी काम पार्षदों की सलाह के बिना किया जाता है। उन्होंने फर्नीचर खरीद में बड़े घोटाले का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि शहर में चार शौचालयों के लिए जो प्रक्रिया चल रही है, उसमें पार्षदों को उचित जानकारी नहीं दी गई। पार्षदों ने यह भी बताया कि एक पार्षद बैठक में गैरहाजिर थी, लेकिन बाद में उसके घर जाकर रजिस्टर पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा लिए गए।
विज्ञापन
मांगपत्र देने के बाद भी विकास कार्य नहीं हुए : वार्ड 12 की पार्षद अमनदीप कौर ने कहा कि जंगीर कॉलोनी में सफाई, खस्ताहाल गलियों की मरम्मत, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट और पेयजल पाइपलाइन की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड 7 की पार्षद ज्योति रानी समेत कई पार्षदों ने विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाया। इस मौके पर पार्षद किरणदीप कौर, ज्योति रानी, सुभाष शर्मा, अमनदीप कौर, भावना शर्मा, हरविंद्र सिंह, मनोनीत पार्षद पूर्ण नागर मौजूद रहे।