फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Allegations of distributing money against JJP candidate, BJP and JJP candidates clash

जेजेपी प्रत्याशी पर लगे रुपये बांटने के आरोप, भाजपा और जजपा के प्रत्याशी भिड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Allegations of distributing money against JJP candidate, BJP and JJP candidates clash
डबवाली में वार्ड नंबर 9 में पूरे परिवार द्वारा मतदान के बाद खुशी जाहिर करते हुए। संवाद - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। डबवाली में दिनभर 71.6 फीसदी लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इनेलो महिला महासचिव सुनैना चौटाला ने जेजेपी चेयरमैन पद प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं पर लोगों के घरों में जाकर रुपये बांटने के आरोप भी लगाए हैं। इसका वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है। इसके अलावा अनाज मंडी में स्थित बूथ नंबर पांच पर भाजपा और जजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में कुर्सियां तक चल गई। इसमें जजपा के कार्यकर्ताओं में चोट भी लगी। इसके बाद डबवाली के नागरिक अस्पताल में उन्हें भर्ती करवा इलाज करवाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम कम निर्वाचन अधिकारी राजेश पूनिया ने बताया कि डबवाली में कुल 45 मतदान केंद्र बनाए गए। जिसमें 15 संवेदनशील मतदान केंद्र व 12 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए तीन डीएसपी के साथ दो एसएचओ के तीन निरीक्षक को तैनात किया। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए पूरे दिन हर मतदान केंद्र पर किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सचेत रहा।
विज्ञापन

सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई तो दोपहर 12 बजे तक चुनाव धीमी गति से चला। केवल 35 फीसदी ही मतदान हो पाया। शाम 3:00 बजे तक 55.2 फीसदी मतदान हुआ। जबकि शाम 5 बजे तक यह बढ़कर 70 फीसदी तक पहुंच गया। वहीं सांय छह बजे तक करीब 71.6 फीसदी मतदान हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया के दौरान कोई व्यक्ति मतदाता को न लुभाए इसके लिए प्रत्याशियों के कार्यकर्ता भी सभी जगहों पर नजर गड़ाए हुए रहे। इनेलो महिला महासचिव सुनैना चौटाला ने जेजेपी चेयरमैन पद प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं पर लोगों के घरों में जाकर रुपये बांटने के आरोप भी लगाए हैं। जब सुनैना वार्ड नंबर 5 के बूथ पर पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने रुपये लेन ेका वीडियो भी उन्हें दिखाई है। इसके बाद उन्होंने इस मामले का वीडियो पुलिस को भी दिखाया।
डबवाली नगर परिषद के वोट पोल वार्डों के अनुसार
वार्ड न. मतदान
1 1545
2 1204
3 1668
4 1726
5 1237
6 1094
7 930
8 1656
9 1020
10 1235
11 1254
12 1253
13 1381
14 1151
15 1620
16 887
17 1377
18 1380
19 1122
20 1954
21 1416
कुल 28110
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed