फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Allegations of corruption in pipeline construction at the tail, complaint sent to the Irrigation Minister

Sirsa News: टेल पर पाइपलाइन निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, सिंचाई मंत्री को भेजी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption in pipeline construction at the tail, complaint sent to the Irrigation Minister
डबवाली। पाइप मेंआई दरार। संवाद
डबवाली। गांव चौटाला के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को लिखित शिकायत भेजकर चौटाला नहर की टेल 80820 पर काढा विभाग की ओर से पाइपलाइन निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार को रोकने और पक्का खाल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे इलाके में अब निर्माण कार्य में घालमेल के कारण जल संकट और गहरा गया है।
विज्ञापन




किसान दयाराम उल्हानिया, पवन सहारन, रवींद्र सिहाग, मदन लाल सहारन, बलजिंदर सिंह, राजेंद्र कुमार, रवि जाखड़ सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की ओर से बनाई जा रही पाइपलाइन में ठेकेदार, जेई और एसडीओ की मिलीभगत से घटिया क्वालिटी की पाइप लगाई जा रही थी। जब किसानों ने इसका विरोध किया तो विभाग ने निर्माण कार्य पूरी तरह रोक दिया। ग्रामीणों के अनुसार, करीब आठ एकड़ पक्का खाल ठेकेदार ने तोड़ दिया था। इसके बाद से काम आगे नहीं बढ़ा, जिससे क्षेत्र में गंभीर जल संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन


एक सिंचाई बारी हो चुकी बेकार

किसानों ने बताया कि पानी की कमी के कारण उनकी एक सिंचाई बारी पहले ही बेकार हो चुकी है और यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो दूसरी बारी भी खराब होने का खतरा है। इसका सीधा असर खेती, फसल की सेहत और किसानों की आमदनी पर पड़ेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग के एसडीओ और जेई ठेकेदार के साथ मिलकर किसानों पर दबाव बना रहे हैं कि वे घटिया पाइप लगाने के लिए सहमत हो जाएं। किसानों का दावा है कि जब उन्होंने इस बारे में एसडीओ से फोन पर बात की तो वह आगबबूला हो गए और बदसलूकी पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन








मंत्री को व्हाट्सएप पर भेजी रिकॉर्डिंग



ग्रामीणों ने मंत्री श्रुति चौधरी को व्हाट्सएप पर रिकॉर्डिंग, वीडियो और पाइपलाइन सामग्री के टेस्ट की क्लिपिंग्स भी भेजी हैं। उन्होंने कहा कि कई बार जेई, एसडीओ व अन्य अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था। मजबूर होकर अब किसानों ने सीधे मंत्री से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि मंत्री श्रुति चौधरी पहले भी किसानों की समस्या पर पहल कर उनके क्षेत्र में पानी पहुंचाने का काम कर चुकी हैं।


--------------

कार्य में किसी प्रकार कि कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। पाइपों का एक अलाॅट खराब आ गया था, जिसे रिजेक्ट कर वापस भेज दिया गया था। पाइपों का नया अलाॅट आने तक एकबारगी काम रोक दिया गया है। नई पाइप आने पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

-
विजयपाल राठी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।

डबवाली। पाइप मेंआई दरार। संवाद

डबवाली। पाइप मेंआई दरार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed