फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   allegataion on police to break girl marriage

Sirsa News: पंजाब पुलिस के कर्मचारी पर शादी तुड़वाने व मारपीट के आरोप, पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

Sat, 28 Feb 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
allegataion on police to break girl marriage
- पीड़ित पक्ष के लोग पहुंचे थाने, बोले-पुलिस आरोपी कर्मचारी का ले रही है पक्ष
विज्ञापन

फोटो- 41
संवाद न्यूज एजेंसी

ओढां। ओढां में एक परिवार के लोगों ने पंजाब पुलिस में तैनात एक कर्मचारी पर युवती की शादी तुड़वाने का आरोप लगाया है। कर्मचारी पर मारपीट व धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में जनता अधिकार मोर्चा की एक बैठक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर सिंह बब्बू की अध्यक्षता में शनिवार को हुई।
जनता अधिकार मोर्चा के प्रदेश प्रभारी करनैल सिंह ओढां ने कहा कि जिस घर में शादी की खुशी थी, वहां पंजाब पुलिस के कर्मचारी की हरकत की वजह से आज पूरा परिवार सदमे में है। उक्त कर्मचारी ने न केवल लड़की पक्ष को सामाजिक क्षति पहुंचाई है, बल्कि मारपीट करते हुए धमकी भी दी। इसलिए उक्त कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर ओढां थाना में गए थे, जहां पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उसी का पक्ष लिया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर सिंह बब्बू ने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह जन अदालत बुलाएंगे। थाना प्रभारी ने उन्हें समझाते हुए कहा कि पुलिस किसी का पक्ष नहीं ले रही है। जो कार्रवाई बनती है वह कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी समाज में बेइज्जती हुई है

लडकी के पिता जसवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब दो माह पूर्व अपनी बेटी की शादी पंजाब के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के एक युवक के साथ पक्की की थी। 26 फरवरी को बरात आनी थी। इसके लिए तैयारियां की गई थीं। जसवीर सिंह का आरोप है की ओढां में रहने वाले पंजाब पुलिस के कर्मचारी हरप्रीत सिंह ने दूल्हे को बरात से एक दिन पहले गलत सूचना दी की लड़की घर से लापता है। इसके बाद वह पंजाब में लड़के के घर गए तो लड़के ने हरप्रीत सिंह की फोन रिकॉर्डिंग सुनाते हुए शादी से मना कर दिया। आरोप लगाया कि हरप्रीत सिंह ने उनके साथ हाथापाई करते हुई मारपीट की। शिकायत लेकर थाने में गए तो पुलिस ने कहा कि इसमें कोई मुकदमा बनता ही नहीं है।
वर्जन

मैंने वर पक्ष के लोगों को लड़की बारे में कुछ नहीं कहा। लड़की पक्ष के लोग ओढां में मेरे घर आए और मेरे रिश्तेदारों के सामने मुझे भला-बुरा कहा और मेरे साथ मारपीट भी की। मेरे पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।


- हरप्रीत सिंह, कर्मचारी पंजाब पुलिस

वर्जन

पुलिस के पास शिकायत आई थी, हमने तो कहा था की पुलिस बनती कार्यवाही करेगी, लेकिन उक्त लोग अपनी मर्जी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दबाव बना रहे थे, पुलिस पर कोई सुनवाई न करने के आरोप बेबुनियाद है, युवती ने जो शिकायत दी थी उसी हिसाब से हमने पंजाब पुलिस के कर्मचारी हरप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--- अनिल कुमार थाना प्रभारी ओढां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed