{"_id":"63503a8245e06174cc30d057","slug":"all-the-squares-of-the-city-will-be-lit-on-diwali-6-lakhs-will-be-fought-sirsa-news-hsr6451009111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर जगमग होंगे शहर के सभी चौक, 6 लाख से लगेंगी लड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर जगमग होंगे शहर के सभी चौक, 6 लाख से लगेंगी लड़ियां
विज्ञापन
शहीद बाबा बंदासिंह बहादुर चौक। संवाद
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दिवाली पर पूरा शहर जगमग होगा। जिला प्रशासन ने पूरे शहर में लड़ियां लगाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए 6 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। शहर में सभी चौक चौराहों सहित 30 प्वाइंटों पर लड़ियां लगाई जाएंगी। इस पर काम शुरू हो गया है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने नगर परिषद अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान फैसला हुआ कि दिवाली पर बाजार जगमग होने चाहिए। इस दौरान नगर आयुक्त किरण सिंह भी उपस्थित थीं। उपायुक्त ने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है। इसलिए शहर सुंदर नजर आना चाहिए। नगर परिषद कार्यालय में स्ट्रीट लाइट ब्रांच के इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि शहर के 30 प्वाइंट को चिह्नित किया गया है। इनमें आंबेडकर चौक, परशुराम चौक, लालबत्ती चौक, भूमणशाह चौक, शहीद कृष्ण चौक, शहीद भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, सूरतगढ़िया चौक, पटेल चौक, शहीद उधम सिंह चौक, शिव चौक, वाल्मीकि चौक, सांगवान चौक सहित अन्य मुख्य चौराहे भी शामिल हैं। उम्मीद है कि दो दिन के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा।
उपायुक्त और नगरायुक्त के मार्गदर्शन में बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान फैसला हुुुआ कि त्योहार पर शहर जगमग हो। इसलिए सभी चौराहों पर लड़ियां लगाने का फैसला हुआ है। इसका काम शुरू कर दिया गया है। करीब 6 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। 30 प्वाइंट पर लड़ियां लगाई जाएंगी। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।