फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   All recharge bore wells should be in working condition, submit report soon

Sirsa News: चालू हालात में हों सभी रिचार्ज बोरवेल, जल्द सौंपे रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
All recharge bore wells should be in working condition, submit report soon
सिरसा। बरसाती पानी के संचय के लिए लघुसचिवालय में अ​धिकारिकों की बैठक लेते हुए एडीसी सिरसा। सूचन
सिरसा। अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में जल संचयन संबंधी उपायों पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिले में सरकारी संस्थानों के अंतर्गत आने वाले रिचार्ज बोरवेल की स्थिति पर चर्चा की गई और सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विभाग सुनिश्चित करेंगे कि उनके अंतर्गत आने वाले सभी रिचार्ज बोरवेल चालू हालत में हो और इन्हें दुरूस्त रखे जाने के लिए निगरानी की जाए।
विज्ञापन




एडीसी ने कहा कि वाटर रिचार्ज बोरवेल न केवल जलभराव की समस्या को रोकते हैं, बल्कि यह भूजल स्तर को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। बारिश के समय अधिक मात्रा में एकत्रित होने वाला पानी यदि नालियों और खुले स्थानों में बहने के बजाए रिचार्ज बोरवेल में जाए तो यह सभी दृष्टिकोण से बेहतर होगा। इसलिए रिचार्ज बोरवेल के महत्व को समझते हुए इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य किया जाए।
विज्ञापन




एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में स्थापित सभी रिचार्ज बोरवेल को लगातार दुरुस्त रखा जाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। बरसात के पानी का अधिकतम उपयोग तभी संभव है जब रिचार्ज बोरवेल निरंतर सक्रिय रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पानी को सुरक्षित और उपयोगी बनाने की प्रक्रिया भी स्वच्छता अभियान का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वच्छता केवल कूड़ा उठाने या सार्वजनिक स्थलों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित करना और उनका संरक्षण करना भी इसकी अहम कड़ी है। इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बने रिचार्ज बोरवेल की समय-समय पर जांच करें और उन्हें तकनीकी दृष्टि से सुचारू बनाए रखें।


बैठक में मौजूद अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग/संस्थान में वाटर रिचार्ज बोरवेल संख्या और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ज्यादातर बोरवेल सही स्थिति में कार्य कर रहे हैं और रिपेयर की आवश्यकता वाले बोरवेल को जल्द ही दुरूस्त कर लिया जाएगा। इस दौरान एएसपी फैसल खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



जिले में विभागों के अंतर्गत आने वाले रिचार्ज बोरवेल की स्थिति

शिक्षा विभाग (स्कूल परिसर व अन्य) : 250

लोक निर्माण विभाग : 12

नगर परिषद एवं नगर पालिका : 30्उ

उच्चतर शिक्षा विभाग (कॉलेज परिसर व अन्य) : 13

भूमि संरक्षण-कृषि विभाग : 85

हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड : 17

सीडीएलयू परिसर : 25

चुनाव तहसीलदार (वेयर हाउस परिसर): 1

हैफेड : 27

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (बॉयज) : 6

आईटीआई ओढां : 3

आईटीआई सिरसा : 4

वीटा मिल्क प्लांट : 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed