फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   aksh dhrandharers won cricket match

Sirsa News: यादविंदर के ऑलराउंड प्रदर्शन से अक्स धुरंधर्स की जीत

Sat, 12 Sep 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 12 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
aksh dhrandharers won cricket match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। शेरगढ़ स्थित वाका क्रिकेट मैदान पर बीबीएन-अक्स फ्रेंडशिप कप शुरू हुआ। पहले मुकाबले में शनिवार को अक्स धुरंधर्स ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। उन्होंने बीबीएन थंडर्स को आठ विकेट से शिकस्त दी।
अक्स की जीत में यादविंदर का ऑलराउंड प्रदर्शन निर्णायक रहा। उन्होंने नाबाद 72 रन की आक्रामक पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में भी पांच विकेट झटके। अक्स धुरंधर्स के कप्तान रोहित गर्ग ने टॉस जीता। उन्होंने बीबीएन थंडर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

कप्तान दीपक सिंगला की अगुवाई में बीबीएन थंडर्स ने निर्धारित 24 ओवर में 147 रन बनाए। अक्स के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए। उन्होंने विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादविंदर का धमाकेदार प्रदर्शन : इस मैच में यादविंदर ने जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल थे। गेंद से भी उन्होंने बीबीएन थंडर्स के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। यादविंदर ने चार ओवर में केवल 10 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

अक्स धुरंधर्स की विजयी शुरुआत : 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अक्स धुरंधर्स ने आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाए। उन्होंने 13.3 ओवर में महज दो विकेट गंवाए। अक्स धुरंधर्स ने 151 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। यादविंदर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed