{"_id":"694d75161dfa160bbf060409","slug":"aks-ashirwad-mass-marriage-ceremony-on-february-22-ashish-sirsa-news-c-128-1-sir1002-150131-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्स आशीर्वाद सामूहिक विवाह समारोह 22 फरवरी को : आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्स आशीर्वाद सामूहिक विवाह समारोह 22 फरवरी को : आशीष
विज्ञापन
डबवाली।लायंस क्लब अक्स के सदस्य बैठक करते हुए। क्लब
डबवाली। लायंस क्लब अक्स की बैठक का आयोजन वीरवार को किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह का छठा आयोजन समाज के सहयोग से पूरे सम्मान, रीति-रिवाज और गरिमा के साथ आगामी 22 फरवरी को किया जाएगा।यह आयोजन केवल विवाह नहीं, बल्कि उन माता-पिता के स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प होगा।
प्रधान आशीष गर्ग ने बताया कि इस दौरान सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 21 कन्याओं का कन्यादान एवं विवाह का संपूर्ण खर्च क्लब द्वारा वहन किया जाएगा। समारोह में बैंड-बाजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन व आवभगत, वर-वधू के लिए उपहार, स्त्रीधन सहित सभी व्यवस्थाएं समाज के सहयोग से की जाएंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
आवेदन प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू
क्लब संस्थापक सतीश जग्गा ने कहा कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस सामूहिक विवाह में केवल अविवाहित व बालिग वर-वधू, जिनका रिश्ता पहले से तय हो और जिनके परिजन सहमत हों, उन्हें ही शामिल किया जाएगा। इच्छुक परिवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया आगामी 1 जनवरी से प्रारंभ होगी। आवेदन पत्र क्लब सदस्यों से निशुल्क प्राप्त किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विभिन्न उप समितियों का किया जाएगा गठन
क्लब सचिव डॉ. प्रणव सचदेवा और कोषाध्यक्ष देवांश गर्ग ने कहा कि यह आयोजन समाज की सहभागिता से ही सफल होगा। कोई भी व्यक्ति कन्याओं के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट कर, आर्थिक सहयोग देकर या स्वयंसेवक बनकर सेवा देकर नर सेवा नारायण सेवा की भावना को साकार कर सकता है। अक्स प्रवक्ता मनीष गुप्ता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि समारोह को सफल बनाने के लिए आगामी 10 दिनों में विभिन्न उप-समितियों का गठन किया जाएगा। इन उप-समितियों का नेतृत्व अक्स संस्थापक सतीश जग्गा, पूर्व अध्यक्ष ऋषि मित्तल, अरविंदर मोंगा एवं संदीप चावला करेंगे।