फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   akrosh rally in 3 steps

Sirsa News: 12 दिसंबर की कर्मचारी आक्रोश रैली के लिए तीन चरणों में अभियान

Thu, 01 Oct 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
akrosh rally in 3 steps
फोटो - 26
विज्ञापन

- नियमितीकरण, पुरानी पेंशन और भर्ती समेत कई मांगें उठाएगा संगठन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सर्व कर्मचारी संघ ने 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में तीन चरणों में अभियान चलाने का निर्णय लिया है। संगठन नियमितीकरण, पुरानी पेंशन, नियमित भर्ती और निजीकरण पर रोक समेत विभिन्न मांगों को उठाएगा।
कर्मचारियों से रैली में व्यापक भागीदारी का आह्वान किया गया है। जिला प्रधान मदन लाल खोथ ने कहा कि सरकारी विभागों में गेस्ट, एचकेआरएन और ठेका नियुक्तियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मदन लाल खोथ ने बताया कि इससे वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के सामने रोजगार की असुरक्षा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन सभी कच्चे कर्मचारियों और शिक्षकों को नियमित करने की मांग कर रहा है। मदन लाल खोथ ने वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीतियों व न्यायालयों के फैसलों को लागू करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शेष कर्मचारियों के लिए दो वर्ष की सेवा के आधार पर नियमितीकरण नीति बनाने की भी मांग की। मदन लाल खोथ ने बताया कि संगठन ने 12 लाख नए पद सृजित करने, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती और आरक्षण बैकलॉग पूरा करने की मांग उठाई है।

शिक्षा क्षेत्र की मांगें
शिक्षा क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों को मजबूत करने और पर्याप्त शिक्षकों की भर्ती की मांग की गई है। संगठन ने गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण, अनिवार्य टीईटी आदेश वापसी और नई शिक्षा नीति रद्द करने पर जोर दिया। शिक्षा के भगवाकरण पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। संगठन ने 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे पटवार भवन में जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसमें जिला व ब्लॉक पदाधिकारी तथा विभागीय यूनियनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed