फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ajay Chautala took a jibe, said: Wherever the footsteps of the children were, there was a divided edge

अजय चौटाला ने कसा तंज, बोले: जहां-जहां पग पड़े संतन के, वहां-वहां बंटा धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ajay Chautala took a jibe, said: Wherever the footsteps of the children were, there was a divided edge
सिरसा। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने पंजाब चुनाव में बादल परिवार के समर्थन में प्रचार करने को लेकर तंज कसा है। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि जहां-जहां पग पड़े संतन के, वहां-वहां बंटा धार। आमजन की समस्याएं सुनने के बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि पंजाब चुनाव में अकाली दल पार्टी को जीताने के लिए सिरसा से कई लोग गए थे, लेकिन जो लोग दोगली भाषा बोलते है उनका यही हर्ष होता है। ये लोग पंजाब में कुछ कहते हैं हरियाणा में कुछ कहते हैं। अजय चौटाला ने कहा कि अब राजाओं का राज नहीं रहे और लोगों के गढ़ भी खत्म हो चुके है। वहीं अब कांग्रेस पार्टी का समय जा चुका है। कांग्रेस पार्टी अब जीरो हो चुकी है। पांच राज्यों के चुनाव में राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस दौरान पंजाब चुनाव परिणाम का दूसरे राज्यों पर प्रभाव और हरियाणा में भी सरकार बनाने का दावा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी प्रयास करती है, लेकिन अंतिम फैसला जनता का होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब से हरियाणा की परिस्थितियां अलग हैं। हर राज्य की अपनी परिस्थितियां व जरूरतें होती हैं। एक राज्य की दूसरे राज्य से तुलना नहीं की जा सकती। बाकी प्रजातंत्र में फैसला जनता को करना होता है। इसके साथ निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी निरंतर प्रयासरत है। कुनबा बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार नए सक्रिय सदस्य पार्टी के साथ जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed