{"_id":"590ccec14f1c1b966b441016","slug":"air-force-sequadern-leader-salary-hack-cyber-hacker-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु सेना के स्कवॉड्रन लीडर की सैलरी हड़प कर गया साइबर ठग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु सेना के स्कवॉड्रन लीडर की सैलरी हड़प कर गया साइबर ठग
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 06 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठग धोखाधड़ी करने में इतने माहिर हो चुके हैं कि बिना अकाउंट और पिन नंबर बताए ही दूसरों के अकाउंट से रुपये निकाल लेते हैं। ऐसे ही एक साइबर ठग ने भारतीय वायु सेना के स्कवॉड्रन लीडर कुमुद प्रसाद सिंह को अपना शिकार बनाया है और उसके खाते से अप्रैल महीने की सारी सैलरी निकाल ली। सिरसा एयर फोर्स स्टेशन में तैनात स्कवॉड्रन लीडर कुमुद प्रसाद सिंह को ठगी का पता वीरवार सुबह तब चला जब वो अपने मोबाइल पर नेट से अपना अकाउंट चेक कर रहा था। अकाउंट चेक करने पर पता चला कि उसकी सैलरी दो मई को आई थी और उसी दिन किसी ने सात दफा एटीएम के जरिए उसके खाते से सारे रुपये निकाल लिए। शहर थाना पुलिस ने स्कवॉड्रन लीडर कुमुद प्रसाद सिंह की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के जिला पूणे स्थित विमान नगर निवासी कुमुद प्रसाद सिंह भारतीय वायु सेना में स्कवॉड्रन लीडर के पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों स्कवॉड्रन लीडर कुमुद प्रसाद सिंह की तैनाती सिरसा एयर फोर्स स्टेशन में है। कुमुद प्रसाद सिंह ने सिरसा एयर फोर्स स्टेशन के सामने स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में अपना खाता खुलवा रखा है। इस खाते में हर महीने उसकी सैलरी आती है। तीन मई तक खाते में सैलरी का मोबाइल पर एसएमएस नहीं आया तो चार मई की सुबह कुमुद प्रसाद सिंह मोबाइल पर नेट के जरिए अपना अकाउंट चेक करने लगे। उसे पता चला कि अकाउंट में सैलरी 70 हजार 69 रुपये दो मई को आ गई थी और इसी दिन चार बार दस-दस हजार और तीन बार दस हजार तेइस रुपये की निकासी उसके खाते से हो चुकी है। यह जानकर स्कवॉड्रन लीडर कुमुद प्रसाद सिंह हैरान रह गया और सीधा एसबीआई ब्रांच में जाकर मैनेजर को सारी बात बताई।
बैंक मैनेजर ने उसके खाते से लेनेदेन की प्रक्रिया रोक दी। इसके बाद शहर थाना जाकर पुलिस को अपनी शिकायत दी। कुमुद प्रसाद सिंह ने पुलिस को बताया कि जब भी उसके अकाउंट से किसी प्रकार का लेनदेन होता है तो तुरंत प्रभाव से मोबाइल पर एसएमएस के जरिए पता चल जाता है, परंतु दो मई 2017 को हुई किसी भी लेनदेन का कोई संदेश उसके मोबाइल पर नहीं आया। एटीएम कार्ड उसके पास है, आज तक अपना एटीएम कार्ड, पिन नंबर व खाता नंबर किसी को नहीं बताया, ये जानकारी मेरे इलावा किसी को नहीं। बैंक अधिकारियाें ने जांच कर बताया कि आपके खाते से जिस एटीएम मशीन से रुपये निकाले गए वो मशीन ईलाहाबाद बैंक साकेत नई दिल्ली की है। जांच अधिकारी रघुबीर सिंह का कहना है कि स्कवॉड्रन लीडर कुमुद प्रसाद सिंह की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ ठगी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम दिल्ली जाकर ईलाहाबाद बैंक के एटीएम कक्ष में लेंगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो खंगालेगी जिससे पता चलेगा किस शख्स ने वायु सेना के सीनियर पायलेट से ठगी कर सैलरी हड़पी है।