{"_id":"664e43b0b256a53b9c043e26","slug":"aina-and-hanni-stood-first-in-the-district-level-yoga-olympiad-sirsa-news-c-128-1-sir1003-120119-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिलास्तरीय योग ओलंपियाड में आइना और हन्नी रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिलास्तरीय योग ओलंपियाड में आइना और हन्नी रहे प्रथम
Thu, 23 May 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 23 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
योग ओलंपियाड़ में भाग लेते बच्चे।
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट डिंग की ओर से जिलास्तरीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इस दौरान 10-14 आयु वर्ग में लड़कियों में आइना और लड़कों में हन्नी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डाइट डिंग के प्राचार्य व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम ने किया। उन्होंने योग का महत्त्व बताते हुए कहा की वर्तमान में योग सबके लिए जरूरी है। इसलिए हमें नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। वर्तमान की भाग दौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अनेक रोगों से ग्रस्त है। सब रोगों का स्थायी निवारण केवल योग के द्वारा ही संभव है। सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अनिल कुमार ने बताया कि एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम की तरफ से हरियाणा योग आयोग के निर्देशन में यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसमें 150 लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता से पहले क्लस्टर स्तर व खंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई थी।
-- --
ये रहे परिणाम
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए डाइट डिंग के विषय विशेषज्ञ दलीप सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 से 14 आयु वर्ग व 14 से 16 आयु वर्ग में संपन्न हुई। लड़कियों की 10-14 आयु वर्ग में आइना, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कागदाना प्रथम, खुश्बू द्वितीय, पूनम तृतीय व जसवीर कौर चतुर्थ रही। लड़कों के 10-14 आयु वर्ग में हन्नी प्रथम, कृष द्वितीय, कुलदीप तृतीय व अशोक कुमार चतुर्थ रहे। लड़कियों के 14-16 आयु वर्ग में पूजा प्रथम, प्रिया द्वितीय, निधि तृतीय व दीपेंद्र कौर चतुर्थ स्थान पर रही। जबकि लड़कों के 14-16 आयु वर्ग में मनीष प्रथम, अंकित द्वितीय, अरनदीप तृतीय व कंवरपाल चतुर्थ स्थान पर रहे । पतंजलि योग समिति सिरसा से चंद्रपाल योगी, शिक्षा विभाग से भगवाना राम, राम शर्मा डीपी, विनोद कुमार पीटीआई, श्रवण कुमार पीटीआई हरि सिंह पीटीआई ने निर्णायक की भूमिका निभाई । डाइट डिंग से शीला देवी प्रवक्ता, दिलीप सिंह प्रवक्ता व सतवीर सिंह प्रवक्ता पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे ।