{"_id":"6560e20d308f3853640401e6","slug":"ai-will-not-take-away-jobs-but-will-increase-them-more-demand-for-ai-experts-in-the-market-prof-rana-sirsa-news-c-128-1-slko1008-10481-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई नौकरियां छीनेगा नहीं बल्कि बढ़ाएगा, मार्केट में एआई विशेषज्ञों की ज्यादा मांग : प्रो. राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआई नौकरियां छीनेगा नहीं बल्कि बढ़ाएगा, मार्केट में एआई विशेषज्ञों की ज्यादा मांग : प्रो. राणा
Fri, 24 Nov 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
जेएमसी विभाग में प्राध्यापकों के साथ विद्यार्थी।
सिरसा। सीडीएलयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विद्यार्थियों के कॅरियर मार्गदर्शन के लिए एक्टेंशन लेक्चर का शुक्रवार को आयोजन किया गया। जिसमें एमिटी यूनिवर्सिटी के जनसंचार विभाग की प्रो. पूजा राणा ने बतौर रिसोर्स पर्सन शैक्षणिक गतिविधि में शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने स्किल्स को बढ़ाना होगा और एआई के दौर में नौकरियां कम नहीं होंगी बल्कि विद्यार्थियों को स्वयं को एआई के इस्तेमाल को लेकर दक्ष बनना होगा। मार्केट में एआई विशेषज्ञों की काफी ज्यादा मांग है।
स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो. पूजा ने कहा कि भारत देश में सूचनाएं बेहद कम शुल्क पर नागरिकों को उपलब्ध हैं और इसका यहां के लोगों को महत्व समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सूचना माध्यमों के जरिये जो सूचना पाठकों व दर्शकों तक पहुंचती है उसे एकत्र करने में काफी संसाधन खर्च होते हैं। विश्व में सबसे सस्ते अखबार भारत में हैं और नागरिकों को समझना होगा सूचनाओं का महत्व खबरों व सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए नागरिक जितना ज्यादा भुगतान करेंगे उतनी ही सटीक, निष्पक्ष व उच्च क्वालिटी की सामग्री उन्हें प्राप्त होगी।
जेएमसी विभाग के चेयरपर्सन डॉ. अमित सांगवान ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में अच्छी विषय वस्तु के साथ साथ बेहतर तकनीक समझ भी मीडिया उद्योग की मांग है। इसलिए इस क्षेत्र में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपने तकनीकी कौशल को भी विकसित करना होगा। लेक्चर के दौरान प्रो. पूजा राणा ने कहा कि भविष्य में मीडिया सेक्टर सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर होगा और अपार संभावनाएं मीडिया के विद्यार्थियों का इंतजार कर रही हैं। इस मौके पर सहायक प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार, शोधार्थी मनप्रीत सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य व शोधार्थी भी उपस्थित थे। शोधार्थी मनप्रीत सिंह ने कहा कि विभाग में इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों के अलावा शोधार्थियों को भी काफी फायदा होता है। उन्हें शोध क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों के एक्सपर्ट प्राध्यापकों से मुलाकात का अवसर मिलता है और शोध समस्याओं को लेकर चर्चा करने का भी मौका मिलता है।