फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agrasen colony sirsa, protest on road, sirsa

शराब के ठेके के विरोध में बिफरे कॉलोनीवासी, रोड जाम कर जताया रोष

Wed, 03 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Wed, 03 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Agrasen colony sirsa, protest on road, sirsa
sirsa - फोटो : Bureau

 अग्रसैन कॉलोनी में खुले शराब के ठेके के विरोध में मंगलवार सुबह कॉलोनी के निवासी बिफर गए और विरोध प्रदर्शन किया। कॉलोनी वासियों ने एकजुट होकर स्पष्ट तौर पर कहा कि उनका यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक शराब का यह ठेका बंद नहीं हो जाता है। करीब ढाई घंटे तक रोड जाम रखा गया। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम खोला गया।

विज्ञापन


आज सुबह अग्रसैन कॉलोनी के लोगों ने शराब के ठेके के विरोध में बेगू रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की सूचना पाकर नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, एटीओ और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कॉलोनीवासियों को समझाने का प्रयास किया। शराब के इस ठेके बंद न होने के विरोध में महिलाओं और पुरुषों ने बेगू रोड जाम कर दिया और करीब ढाई घंटे तक यह जाम लगा रहा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शराब के ठेके की वजह से शराब पीने वाले व अन्य असामाजिक तत्व के आवागमन से यहां मोहल्ले में माहौल खराब हो रहा है और आलम तो यहां तक है कि औरतों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे उन्हें उपायुक्त महोदया से मिलवाएंगे, ताकि वे अपनी मांग रख सकें। इसके बाद प्रदर्शनकारियों से जाम को खोल दिया। इस मौके पर जय सिंह, बजरंग शर्मा, विनोद गर्ग, मुकेश गर्ग, विकास तनेजा, सुभाष चंद्र, विपिन अरोड़ा, कृष्ण कुमार,  रायसाहब सोनी, विनोद सोनी, आनंद, नवीन, सरला देवी, शारदा देवी, सुमन, निशा, शीला, ऊषा, सुदेश, कमला, किरण, संतोष, अमीता, कमलेश, सुनीता सहित काफी संख्या में कॉलोनी निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन


होशियारी लाल शर्मा ने लोगों की समस्या को जायज बताया
रिहायशी इलाके में खुले शराब ठेके के खिलाफ मंगलवार को लोग सड़कों पर उतर आए। लोगाें ने बेगू रोड पर जाम लगा दिया और ठेका हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा मौके पर पहुंचे। शर्मा ने लोगों की समस्या को जायज बताया। शर्मा ने कहा कि जहां ठेका खुला है, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। पीछे अग्रसैन कॉलोनी पड़ती है। नजदीक ही महाराजा अग्रसैन स्कूल है। इस रास्ते से स्कूली बच्चों व आम लोगों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां शराब का ठेका खोला जाना किसी भी रूप में सही नहीं। शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने जनभावनाओं की कद्र न करते हुए रिहायशी क्षेत्र में ठेका खुलवाकर लोगों के लिए हर रोज की मुसीबत पैदा कर दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि कंगनपुर रोड व सूरतगढ़िया बाजार में बोम्बे वाली गली के कॉर्नर पर खुले शराब के ठेके भी रिहायशी इलाके में पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर-स्कूल के 500 मीटर दायरे में शराब ठेका नहीं खोला जा सकता, लेकिन प्रशासन ने ठेका आवंटन मामले में सारे नियम कायदों की बलि चढ़ा दी है। रिहायशी क्षेत्र में खुले शराब ठेकों के कारण माहौल खराब हो रहा है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। इस सब के बावजूद प्रशासन मौन धरे बैठा है। लोगों ने शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि जल्द गली से शराब का ठेका नहीं हटाया गया तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर अपने रोष का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed