{"_id":"5783e9984f1c1b1b0813ddac","slug":"aggitation-in-sirsa-aggitation-by-farmer-minor-tail-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की मनमानी के चलते नहीं पहुंचा टेल पर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की मनमानी के चलते नहीं पहुंचा टेल पर पानी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
टेल
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग के अधिकारियों की लापरवाही उदासीनता के चलते संतनगर माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसे लेकर किसानों में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। किसानों ने विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र टेल पर पानी नहीं पहुंचाया जाता तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन रास्ता अख्तियार करेंगे।
विज्ञापन
गांव संतनगर वासी पूर्व सरपंच कर्म सिंह, गुरदीप सिंह सरपंच, कुलदीप सिंह विर्क, परमिंद्र सिंह, कुलदीप सिंह गिल, जयमल सिंह, गुरमीत सिंह, तरसेम सिंह, बचन सिंह, प्रगट सिंह, हाकम सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरमंगत सिंह, बलबीर सिंह, लखवीर सिंह, हरबंस सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि उनकी भूमि संतनगर माइनर से दलीप नगर पर पड़ता है। उन्होंने काफी समय पहले मोगा न 4800 एल, 5000एल, 6000 आर, 76000 एल, 7900 आर, एवं 8960 आर टेल पर पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन मोगा पर पिछले कई सालों से पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पानी टेल पर पहुंचाने के लिए वे कनिष्ठ अभियंता, एसडीई व विभाग के एक्सईएन तक गुहार लगा चुकें है लेकिन उनकी अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। किसानों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी कुछ किसानों के साथ मिले हुए है जिसके कारण टेल पर पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त माइनर पर कई किसानों ने ओवरसाईज 14-14 इंच मोटी पाइप डाल रखी है जिसके कारण इस माइनर में छोड़ा गया पानी टेल पर नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बारे उन्होंने एसडीई व कनिष्ठ अभियंता से शिकायत भी की लेकिन कोई हल नहीं निकला। समाधान न होता देख किसानों ने इस समस्या का समाधान करने के लिए सी एम विंडों के माध्यम से मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है साथ उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। उधर विभाग के एसडीई से बात की तो उन्होंने पीछे हेड पर पानी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।