{"_id":"576833534f1c1bd773b482ff","slug":"aggitation-for-water-matka-fod-pradarshan-water-problem-aggitation-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न आने से परेशान महिलाओं ने फोड़े मटके, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी न आने से परेशान महिलाओं ने फोड़े मटके, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने फोड़े मटके
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पन्नीवाला मोटा में पीने के पानी को लेकर ग्रामीणों ने जलापूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुराने जलघर के गेट पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान न हुआ तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी ग्रामीण सुरेंद्र कस्वां, जगतपाल सहारण, दलीप डुडी, जगदीश कस्वां, ओमवीर सहारण, हाकम कस्वां, गुड्डी देवी, कलावती, सुलोचना, मूर्ति देवी आदि ने बताया कि भीषण गर्मी में जलघर में स्थित चारों वाटर टैंक खाली पड़े हैं और पीने के पानी को गांववासी तरस रहे हैं तथा उन्हें पानी मोल लेकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि जलघर की सभी लीक हो चुके वाटर टैंकों को नए सिरे से बनाया जाए और उनको आपस में जोड़ते हुए चार की जगह दो बड़े टैंक बनाए जाएं। जलघर के नलकूप का पानी पीने लायक नहीं है अत: उसको शिफ्ट करके मम्मड़ नहर के पास लगाया जाए। इसके अलावा कई जगह पेयजल सप्लाई लीक है उसे ठीक किया जाए तथा जिन ढाणियों में पानी नहीं वहां नई पाइप लाइन बिछाई जाए।
विज्ञापन
ग्रामीण महावीर डुडी, अजयपाल कस्वां, लाला राम, काशी राम, वेदप्रकाश, बकील कस्वां आदि ने बताया कि हम करीब चार वर्ष से इस समस्या को लेकर जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे हैं और अधिकारी आश्वासन देने के सिवाए कुछ नहीं करते, और तो और एक्सईएन प्रकाश वीर तो ढंग से बात भी नहीं करते और न ही हमारा फोन उठाते हैं।
गांववासियों ने पंचकूला टोल फ्री नंबर पर भी कई बार शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांववासियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या को शीघ्र हल न किया गया तो वे अधिकारियों का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे।