फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   aggitaion against CDLU, aggitation by students, Strike, VC gherav

दाखिले के लिए कुलपति कार्यालय का सात घंटे घेराव

Sat, 30 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 30 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
aggitaion against CDLU, aggitation by students, Strike, VC gherav
छात्राअाें का प्रदर्शन - फोटो : Bureau

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ने के बाद भी वंचित विद्यार्थियों को एडमीशन नहीं मिलने पर शुक्रवार को विवि परिसर में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने विवि के कुलपति आरएस शर्मा के कार्यालय का सात घंटे तक घेराव रखा। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद विद्यार्थियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

विज्ञापन


विवि के कुलपति द्वारा दिए आश्वासन के बाद छात्राएं शांत हुई। कॉलेजों में एडमीशन नहीं मिलने पर छात्रों ने शनिवार को भी प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। बता दें कि कॉलेजों में प्रदेश सरकार ने 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की घोषणा की है। मगर अभी तक कॉलेज में एडमीशन से वंचित छात्रों को एडमीशन नहीं मिला है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर नौ बजे सीडीएलयू पहुंचे छात्र राजकीय  महिला कॉलेज व राजकीय नेशनल कॉलेज में सीटें बढ़ाने के बाद भी एडमीशन नहीं मिलने पर छात्र सुबह नौ बजे एकत्रित हुए। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्र प्रदर्शन करते हुए चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में पहुंचे। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए विवि के कुलपति कार्यालय के पास धरने पर बैठ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की सूचना मिलने पर विवि के कुलपति डॉ. आरएस शर्मा प्रदर्शकारी छात्रों से  मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाते हुए कहा कि जल्द ही कॉलेजों में बढ़ाई गई सीटों पर एडमीशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एडमीशन को लेकर चंडीगढ़ में अधिकारियों की मीटिंग चल रही है। उन्होंने समझाते हुए कहा कि  आप एक दो दिन रुको, सभी को एडमीशन मिलेगा। छात्रों ने कहा कि जब तक एडमीशन नहीं मिलेगा हम यही पर धरने पर बैठेंगे।

इसके बाद छात्रों ने दोपहर साढे़ तीन  बजे तक धरना दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जोरदार नारेबाजी की। कॉलेजों में एडमीशन नहीं मिलने पर विवि कार्यालय का घेराव करने छात्राओं के साथ अभिभावक भी पहुंचे। अभिभावक भी दिनभर विवि कार्यालय के पास बैठे रहे। इसके बाद दोपहर को छात्राओं के साथ लौट गए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य छात्रा गीत ने कहा कि कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की घोषणा कर दी है परंतु अभी तक छात्रों को एडमीशन नहीं दिया जा रहा है। जिसके लिए छात्र प्रतिदिन कॉलेजों के चक्कर काट रहे हैं। कॉलेजों  में छात्रों को कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिलता है कि एडमीशन कब होंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में एडमीशन लेने के लिए सबसे ज्यादा छात्राएं  वंचित है। एक तरफ प्रदेश सरकार बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। दूसरी तरफ  छात्राओं को कॉलेजों में एडमीशन ही नहीं मिला रहा है। इस मौके पर मंजू, निशा, प्रीति, नेहा, सविता, सुनिता, रोहित कुमार, कुलदीप कुमार, विकास  मौजूद थे।


इनसो ने सौंपा ज्ञापन
सरकार द्वारा कॉलेजों में बीस प्रतिशत सीटें बढ़ाने के बाद दाखिले की प्रक्रिया न होने को लेकर इनसो ने शुक्रवार को वीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विरेंद्र न्यौल, कर्ण कस्वां, कुलदीप, अमित कासनीया, रामनिवास कस्वां, राहुल नैन, अभिषेक चयोल आदि ने बताया कि जब सरकार ने सीटें बढ़ाने की घोषणा कर दी है तो दाखिले क्यों नहीं दिए जा रहे। उन्होंने कहा कि वंचित विद्यार्थियों को दाखिले नहीं दिए गए तो हजारों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग जाएगा। उन्होंने विवि प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed