फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After voting ended, candidates kept meeting workers, asked about their well-being

Sirsa News: मतदान समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं से मिलते रहे प्रत्याशी, पूछा हालचाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
After voting ended, candidates kept meeting workers, asked about their well-being
कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाते अशोक तंवर।
सिरसा। शनिवार को मतदान समाप्त होने के बाद ही कांग्रेस नेता प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने सिरसा में ही रात्रि प्रवास किया। सुबह उन्होंने कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मतदान का रिव्यू लिया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर भी सेक्टर 1 स्थित अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लड्डू भी खिलाए। इनेलो व जजपा कार्यालय में प्रत्याशी नजर नहीं आए।
विज्ञापन

सिरसा लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को मतदान पूरा हो गया। इससे पहले पिछले करीब एक माह से एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए प्रदेश की चार प्रमुख पार्टियों के नेताओं ने मतदान संपन्न होने के बाद राहत की सांस ली। कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा रात को सिरसा में ही निजी संस्थान में रुकी। उन्होंने रात को 12 बजे तक कार्यकर्ताओं से बैठक की और बाद में आराम किया। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से मतदान को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

यही नहीं इसके बाद उन्होंने ऐलनाबाद सहित सभी हलकों में कार्यकर्ताओं से बातचीत की। सिरसा में कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद पौने 3 बजे वह हिसार पहुंची और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी की लहर का ही असर है कि इस बार सिरसा लोकसभा क्षेत्र से लोगों ने भयंकर गर्मी में जोश से मतदान किया है। पूरे देश में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन की लहर है और गठबंधन इस बार देश में अपनी सरकार बनाने जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर मतदान समाप्ति के बाद एचएसवीपी सेक्टर में अपने निवास स्थान पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद कुछ देर आराम किया। सुबह वह भाजपा कार्यालय भी पहुंचे। इस दौरान डॉ. अशोक तंवर अपने हाथों से कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाते रहे। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि सिरसा लोकसभा के मतदाताओं ने इस बार अच्छा मतदान किया है। भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाते हुए यह मतदान हुआ है। हालांकि इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट व जजपा प्रत्याशी रमेश खटक अपनी-अपनी पार्टी के कार्यालयों में दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed