फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After the teenager came to Sirsa from Mumbai, father also got corona infected

मुंबई से सिरसा आए किशोर के बाद पिता भी मिले कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
After the teenager came to Sirsa from Mumbai, father also got corona infected
कोरोना वैक्सीन लगवाते लाभार्थी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। मुंबई से सिरसा के हुडा सेक्टर में दादा-दादी से मिलने के लिए परिवार सहित पहुंचा पोता रविवार को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद अब उनके 45 वर्षीय पिता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। विभाग की ओर से अब बाप बेटे दोनों के ओमिक्रॉन के सैंपलों को रोहतक में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब में भेजे जाएंगे। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी शेष है। दूसरी तरफ करीब दो सप्ताह पहले ओमिक्रॉन के भेजे 11 सैंपलों की रिपोर्ट भी नेगिटिव पाई गई है। जिले में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई भी मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को एक और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या छह हो गई है। इनमें से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। मुंबई से सिरसा आए परिवार के सभी सदस्यों को होम आइसोलेट किया गया है। विभाग की ओर से इन मरीजों से फोन पर भी संपर्क किया जा रहा है। हालांकि इन मरीजों के स्वास्थ्य में अब सुधार बताया जा रहा है। दो दिन पहले 15 वर्षीय किशोर को बुखार हुआ था। जिसके बाद अब उसके स्वास्थ्य में भी सुधार बताया जा रहा है। उनके संपर्क में आने वाले सभी सदस्यों के सैंपलों को लिया गया है। ताकि संक्रमित मरीजों की पहचान हो सके।
विज्ञापन

जिले में अब छह कोरोना संक्रमित
जिले में अब कुल छह कोरोना संक्रमित मरीज हैं। इनमें से पांच मरीज होम आइसोलेट हैं और एक मरीज का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 619 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से अभी 559 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक 29,296 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 28,781 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 509 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 98.24 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से सिरसा लौटे परिवार के दो सदस्य (बाप और बेटा) अब तक कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक सप्ताह पहले वह मुंबई से सिरसा अपने दादा-दादी से मिलने के लिए आए थे। सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। दोनों मरीजों के ओमिक्रॉन के सैंपल रोहतक लैब में भेजे जाएंगे।
-संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed