{"_id":"6213d1927a08f66d8a27e560","slug":"after-the-death-of-the-only-son-in-a-road-accident-the-father-explains-to-the-youth-do-not-drive-at-high-speed-sirsa-news-hsr62490601","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद पिता युवाओं को समझाते हैं, तेज रफ्तार वाहन न चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद पिता युवाओं को समझाते हैं, तेज रफ्तार वाहन न चलाएं
विज्ञापन
सिरसा। यातायात नियमों का उल्लंघन कर रोड पर वाहनों को तेज गति से दौड़ाने वालों की कोई कमी नहीं है। तेज रफ्तार से वाहन को दौड़ाना खुद व दूसरे के लिए कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। हादसे में अगर किसी के परिजन या इकलौते बेटे की मौत हो जाए तो उनके लिए सब कुछ ही खत्म हो जाता है।
इसी तरह की हादसा करीब दो माह पहले चंडीगढ़ में हुई। सिरसा के नोहरिया बाजार में स्थित मस्जिद वाली गली निवासी 32 वर्षीय योगेश रोहिला करीब दो वर्ष से चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्य कर रहा था। इकलौता बेटा होने के चलते माता-पिता को योगेश में काफी मोह था। लेकिन करीब दो माह पहले एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक पर जा रहे योगेश रोहिला को अपनी चपेट में ले लिया। योगेश ने हालांकि हेलमेट भी पहना था। लेकिन ट्रक के टायर के नीचे सर आने पर हेलमेट भी सर में ही धंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को मामले की सूचना मिली तो घर में मातम बन गया। योगेश की करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। जिससे उनका एक बेटा है। लेकिन पति की मौत होने के बाद उसकी पत्नी भी घर छोड़ मायके चली गई।
पिता बोले : इकलौते बेटे की मौत से अब सब कुछ हो गया खत्म
करीब 58 वर्षीय उनके पिता अशोक कुमार रोड़ी बाजार में स्थित गली में टेलर का काम करते हैं। अशोक कुमार ने बताया कि उनका इकलौता बेटा था और काम के लिए चंडीगढ़ ही रहता था। लेकिन हादसे ने उनके इकलौते बेटे को लील लिया। उनके बेटे की मौत होने के बाद उनका सब कुछ खत्म हो गया है। उनके बुढ़ापे का एक वही सहारा था। मृतक बेटे की पत्नी भी पोते को लेकर मायके चली गई। वह अपने पोते को देखने के लिए अब तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुकान के सामने से भी अगर कोई तेज रफ्तार वाहन लेकर गुजरता है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई बार युवकों को भी तेज रफ्तार वाहन न चलाने के लिए समझाते हैं।
विज्ञापन
हर रोज बढ़ते जा रहे है हादसे, गलत साइड और तेज गति बन रहा कारण
जिले में हर रोज हादसों के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों की मौतें हो रही है। पुलिस की ओर से यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए अभियान भी चलाया जाता है। लेकिन इसके बाद भी कई चालक नियमों का उल्लंघन कर वाहन को गलत दिशा में तेज गति से चलाते हुए नजर आते हैं। इसके कारण जिले में हर रोज हादसों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को महाराणा प्रताप चौक पर एक किलोमीटर योजना की बस ने एक शख्स को कुचल दिया। उस शख्स की उपचार के दौरान वीरवार को अग्रोहा में मौत हो गई।