फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After suspension of CIA police officers, SP will now investigate

Sirsa News: सीआईए पुलिस अधिकारियों के निलंबन के बाद अब एसपी करेंगे जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
After suspension of CIA police officers, SP will now investigate
सिरसा। कालांवाली सीआईए इंचार्ज सहित पांच पुलिस कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो जांच हुई। शुरुआती जांच में आरोप सिद्ध हो गए। ऐसे में आईजी ने सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर राजपाल सहित ईएएसआई परमजीत, हवलदार कुलदीप, एएसआई रामफल, एसए के रूप में काम कर रहे कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया। अब विस्तृत जांच सिरसा के एसपी अर्पित जैन करेंगे। इस संबंध में आईजी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आईजी ने कालांवाली निवासी एक युवक की शिकायत पर एक्शन लिया। इसके विभागीय जांच के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं कार्रवाई होने से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अब सीआईए में नए सदस्यों की नियुक्ति भी की जाएगी। आईजी ऑफिस के प्रवक्ता सज्जन सिंह ने बताया कि सीआईए के उपरोक्त आरोपी निलंबित कर दिए गए हैं और अब आगे की जांच सिरसा एसपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
आईजी हिसार रेंज व कोर्ट में दायर इस्तगासे में दी शिकायत में कालांवाली निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह एक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम पर काम करता है। पुलिस कर्मचारी रामफल व कुलदीप उसके पास आए और उससे कहा कि कल्लू सेठ सट्टे का काम करता है तुम भी उसके साथ सट्टे का काम करो। खुद भी कमाओ और हमें भी कमाकर दो। जब उसने मना किया तो दोनों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। जिसकी विडियो भी बनाई गई, जोकि पेन ड्राइव में साथ दी गई है। इसके साथ-साथ उसके साथ काम करने वाले लड़के से 5 हजार रुपये भी मंगवाए, जिसकी विडियो क्लिप भी दी गई है। उसने बताया कि सट्टे का काम करने से मना करने पर उसे नाजायज तौर पर थाने में रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा सीआईए की ओर से की अन्य कार्रवाई पर भी शिकायतें हुई और झूठा केस करने के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed