फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After robbing the mansion was built in Bathinda

लूट के बाद बठिंडा में बनाया था आलीशान मकान

Tue, 01 Jul 2014 11:46 PM IST
sirsa
sirsa Updated Tue, 01 Jul 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन

लूटी गई रकम से बठिंडा शहर में पत्नी के नाम मकान बनाकर रह रहा वारदात का मास्टर माइंड मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। 5 दिसंबर 2013 को चौटाला के आढ़ती प्रेमचंद जैन के मुनीम बजरंग लाल तथा किशोर कुमार नरमा-कपास के बदले 12 लाख 13 हजार 750 रुपये की रकम लेने के लिए डबवाली की पुरानी अनाज मंडी में कमीशन एजेंट वेदप्रकाश के पास आए थे।

विज्ञापन


 करीब साढ़े चार बजे दोनों बाइक पर चौटाला की ओर रवाना हुए। करीब पांच बजे गांव सुकेराखेड़ा-आसाखेड़ा के बीच पीछे से आए एक बाइक ने उनके आगे अपना बाइक लगा लिया। जिस पर मंकी केप पहने तीन युवक सवार थे। उनमें से एक ने बाइक चालक किशोर कुमार की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर बाइक के बैग में रखी नगदी निकाल ली और तीनों वापस डबवाली की ओर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


चौटाला पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सीआईए डबवाली के प्रभारी एएसआई राकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए अशोक कुमार उर्फ सोनू पुत्र सतपाल शर्मा, वार्ड नंबर एक डबवाली, राजकुमार उर्फ राजू पुत्र रिखी राम शर्मा निवासी वार्ड तीन, रिंकू पुत्र मदन लाल मोंगा निवासी वार्ड 10 डबवाली को काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
यूं बनी थी योजना
आरोपी रिंकू कमीशन एजेंट वेदप्रकाश के पास बतौर मुनीम कार्यरत था। जबकि राजकुमार उर्फ राजू उपरोक्त कमीशन एजेंट का कार चालक था। पांच दिसंबर 2013 को जब बजरंग तथा किशोर कुमार राशि लेकर रवाना हुए थे। उस समय रिंकू ने इसकी जानकारी राजू को दी थी। राजू ने ही आगे सोनू बगैरा को जानकारी देकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के चौथे साथी की पहचान भावदीन निवासी अमर बहादर के रूप में करके उसे गिरफ्तार किया था।

 लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। सीआईए प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पैसे आपस में बांट लिए। मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह निवासी गांव गगड़ हाल बीड़ तालाब के हिस्से में करीब आठ लाख 40 हजार रुपये आए। 25 जून 2014 को पुलिस ने उसे काबू करके अदालत में पेश किया।

 अदालत ने आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। सीआईए प्रभारी के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि वारदात के अगले ही दिन कुलदीप ने गिदड़बाहा में स्थित एक निजी बैंक की ब्रांच में अपने नाम खाता खुलवाकर पांच लाख रुपये जमा करवाए। शेष तीन लाख 40 हजार रुपये की राशि से बठिंडा के बीड़ तालाब एरिया में 100 गज का प्लॉट ले लिया।


यहीं नहीं धीरे-धीरे बैंक में से पैसे निकलवाकर प्लॉट पर थ्री रूम सेट का मकान खड़ा कर दिया और मकान को अपनी पत्नी कमलजीत कौर के नाम पर कर दिया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 12 बोर का पिस्तौल तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके साथ लूटी गई रकम में से 40 हजार रुपये भी बरामद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed