फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After four counseling bed seats not filled

चार काउंसलिंग के बाद भी नहीं भरीं बीएड की सीटें

Tue, 05 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
After four counseling bed seats not filled

बीएड कोर्स के लिए होने वाली मारामारी के दिन लद गए चार-चार काउंसलिंग के बाद भी कॉलेजों की सीटें खाली हैं।

विज्ञापन


सबसे बड़ा कारण कोर्स का दो वर्ष का होना माना जा रहा है। सीटें खाली रहने से कॉलेज प्रबंधकों में चिंता बढ़ती जा रही है।

कभी बीएड में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की लंबी लाइनें लगती थीं। अब तो कॉलेज प्रबंधक दाखिले के लिए विद्यार्थियों की राह देखने लगे हैं।

स्थिति यही रही तो अगले सत्र तक कई कॉलेजों को बंद करने तक की नौबत आ सकती है। माना जा रहा है कि बीएड कोर्स दो वर्ष का होने से विद्यार्थियों का इससे मोहभंग हुआ है।

सीडीएलयू के अंर्तगत बीएड के 26 कॉलेज हैं जिनमें से एकमात्र जेसीडी बीएड कॉलेज ऐसा है जहां की सभी सीटें भरी हैं। शेष में काफी सीटें रिक्त रह गई हैं।

कई कॉलेजों में तो 50 प्रतिशत से भी अधिक सीटें रिक्त हैं। ऐसे में उन कॉलेजों को नियमित चला पाना कठिन लग रहा है। बता दें कि इससे पूर्व बीएड का कोर्स एक वर्ष का था।
विज्ञापन


इसलिए कोर्स को लेकर विद्यार्थियों में क्रेज था। सीडीएलयू के डीन ऑफ कॉलेज डॉ. एसके गहलावत ने भी इसकी पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि कॉलेजों में खाली सीटों के आधार पर कहा जा सकता है कि विद्यार्थी बीएड के कोर्स में दाखिला लेने के प्रति रुझान कम हुआ है।

बीएड के बाद पात्रता परीक्षा को भी इसका एक कारण माना जा सकता है। जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश का कहना है कि कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता को भी विद्यार्थी दाखिले से पूर्व आंकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने कभी गुणवत्ता से समझौता नहीं किया। यही वजह है कि हमारे कॉलेज में एक भी सीट न तो बीएड में और न ही एमएड में खाली है।

इसी प्रकार दूसरी काऊंसलिंग के बाद हरियाणा कॉलेज ऐलनाबाद में 100 में से 47 सीटें, रासोबा कॉलेज सिरसा में 200 में से 158 सीटें, त्रिपति कॉलेज रतिया में 200 में से 60 सीटें रिक्त थीं। उसके बाद उक्त कॉलेजों ले अंतिम काउंसलिंग की रिपोर्ट नहीं भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed