{"_id":"664bbcc6e992846884007a35","slug":"after-five-phases-of-voting-it-is-clear-that-bjp-is-going-from-power-selja-sirsa-news-c-128-1-slko1008-120027-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच चरण के मतदान के बाद स्पष्ट है भाजपा सत्ता से जा रही : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच चरण के मतदान के बाद स्पष्ट है भाजपा सत्ता से जा रही : सैलजा
विज्ञापन
जनसभा के दौरान लोगों से मिलतीं कुमारी सैलजा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसारतिया। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा को सोमवार को रतिया उपमंडल के गांवों का दौरा किया। उन्होंने रतिया बार एसोसिएशन, अनाज मंडी, गांव मेहमड़ा भूंदरवास, ब्राह्मण वाला, नांगल इत्यादि गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई पर लगाम लगाई जाएगी। गरीब परिवारों की मुखिया महिला के खाते में हर महीने 8500 रुपये डाले जाएंगे। 30 लाख से ज्यादा बेरोजगारों को प्रतिवर्ष नौकरियां दी जाएंगी।
सैलजा ने कहा कि पांच चरण के मतदान के बाद स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा और मोदी देश की सत्ता से जा रहे हैं और इंडिया गठबंधन आ रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल-खड़गे ने कांग्रेस की ओर से जिन 5 न्याय व 25 गारंटी को देने का वादा किया है, वह 4 जून के बाद सरकार बनते ही लागू कर दिया जाएगा। रतिया बार में पहुंचने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र ग्रोवर ने कुमारी सैलजा का स्वागत किया।