फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After calling the doctor, the accused burnt the mobile, the police found the remains

डॉक्टर को फोन करने के बाद आरोपी ने जला दिया मोबाइल, पुलिस को मिले अवशेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
After calling the doctor, the accused burnt the mobile, the police found the remains
सिरसा। डबवाली रोड स्थित विश्वास अस्पताल संचालक मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गुप्ता से रंगदारी मांगने मामले में पकड़े गए आरोपी सतपाल को सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे एक दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसकी निशानदेही पर जले हुए मोबाइल के अवशेष भी बरामद कर लिए है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि धमकी देने के बाद मोबाइल को जला दिया था। जिसके बाद पुलिस ने अब जले हुए अवशेष बरामद किए है। उक्त आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति के सिम का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद सुराग जुटाते हुए आरोपी को काबू किया था। जिसकी निशानदेही पर जब पुलिस उसके घर की तलाशी लेने के लिए पहुंची तो उक्त आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया था। इस दौरान सीआईए टीम ने हवाई फायर करने के बाद उसे पकड़ लिया। वहीं इस मामले को लेकर उनके परिजनों ने भी आरोप लगाया था कि पुलिस ने बिना वजह हवाई फायर किया और सतपाल पर कई धाराएं लगाने के भी आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

रंगदारी मांगने मामले के आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया है। उसकी निशानदेही पर जले हुए मोबाइल के अवशेषों को बरामद किया है।
-रामनिवास, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed