फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After allegation of scam, the chief minister's flying squad checked the condition of pit filling and yellow strip in the market

Sirsa News: घोटाले के आरोप के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बाजार में गड्ढे भरने और पीली पट्टी की जांची स्थिति

Thu, 23 Mar 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 23 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
After allegation of scam, the chief minister's flying squad checked the condition of pit filling and yellow strip in the market
शहर के रोड़ी बाजार में गड्ढों का निरीक्षण करते सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य और जानकारी देते शिकायतक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में पीली पट्टी लगाने और गड्ढे भरने में घोटाला के आरोपों के मामले की जांच मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुरू कर दी है। वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सदस्यों ने बाजारों में उतरकर मामले की जांच की और शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज किए। इस दौरान उड़नदस्ते ने दुकानदारों से पूछा कि गड्ढे कब भरे गए हैं, तो दुकानदारों ने जवाब देते हुए कहा कि आज तक गड्ढे नहीं भरे गए। गड्ढों के कारण हर रोज रोड पर हादसे हो रहे हैं। वहीं उड़नदस्ते ने नगर परिषद अधिकारियों व ठेकेदारों के बयान भी दर्ज किए हैं।
बीते वर्ष बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों और गलियों में गड्ढे बने गए थे। तीन माह पहले नगर परिषद ने 25-25 लाख के टेंडर लगाकर गलियों व रोड पर बने गड्ढों को भरने का कार्य ठेकेदार को सौंपा गया था। आरोप था कि ठेकेदारों ने लापरवाही बरतते हुए नाम मात्र काम किया। इसके साथ ही नगर परिषद ने 37 लाख का टेंडर लगाकर शहर में पीली पट्टी लगाने का काम एक अन्य ठेकेदार को सौंप दिया। पीली पट्टी लगाने को लेकर भी संबंधित ठेकेदार पर काम लापरवाही के आरोप लगे। पट्टी की चमक कुछ समय बाद ही खत्म हो गई। ऐसे में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने शहर का दौरा किया और पीली पट्टी लगाने व शहर में गड्ढों को भरने में घोटाला होने के आरोप लगाए। इसके बाद मामले की जांच करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महासचिव पंचकूला को दी गई। उन्होंने सीएम फ्लाइंग हिसार के एसआई राजेश कुमार को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने शहर का निरीक्षण कर गड्ढों व पीली पट्टी की स्थिति जांची है और रिपोर्ट तैयार की है। कई क्षेत्रों में पीली पट्टी लगी होने तो कई क्षेत्रों में न होना भी शामिल किया गया है। वहीं अधिक क्षेत्रों में गड्ढों के न भरना होने की जानकारी भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एक घंटे तक शहर के मुख्य बाजार और गलियों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते हिसार के एसआई राजेश कुमार शिकायतकर्ता अमित सोनी व ठेकेदार को अपने साथ लेकर बाजार में पहुंचे। टीम ने घंटाघर चौक, नोहरिया चौक, नोहरिया गेट, लक्कड़मंडी, काठ मंडी, शिव पुरी के श्री गोशाला रोड तक, सुरतगढि़या बाजार, शिव चौक, सिटी थाना रोड, एकता चौक, स्काउट चौक का निरीक्षण किया। स्काउट चौक पर टीम के सदस्य ने दुकानदारों से बातचीत करते हुए रोड पर बने गड्ढों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि इस बाजार में भी रोड के गड्ढे नहीं भरे गए हैं। इसके कारण यहां पर हर रोज हादसे हो रहे हैं और एक महिला डॉक्टर की मौत भी गड्ढों के कारण हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद से तलब किए टेंडर लगाने संबंधित दस्तावेज
पीली पट्टी लगाने व रोड के गड्ढे भरने का टेंडर लगाने व कार्य पूरा होने तक सीएम फ्लाइंग ने दस्तावेज नगर परिषद अधिकारियों से तलब किए गए हैं। सुबह साढ़े 10.30 बजे सीएम फ्लाइंग नगर परिषद में पहुंचीं। इस दौरान नगर परिषद ईओ संदीप मलिक, एक्सईएन प्रवीन दलाल, एमई अनिल मोहिल, जेई प्रवीन शर्मा व ठेकेदार भी उपस्थित रहे। सीएम फ्लाइंग करीब पांच बजे तक मामले की जांच करने में जुटे रही और संबंधित अधिकारियों व शिकायत कर्ता के बयान दर्ज किए गए है।

शिकायतकर्ता बोला - नाम मात्र ही हुआ शहर में काम, किया गया है घोटाला
शिकायत कर्ता अमित सोनी ने कहा कि नगर परिषद की ओर से पीली पट्टी लगाने व शहर में गड्ढे भरने का नाम मात्र ही शहर में काम हो पाया है और लाखों रुपये का घोटाला किया गया है। शहर के सभी रोड खराब हैं। कई रोड तो ऐसे है यहां पर एक भी गड्ढा नहीं भरा गया है। उन्होंने बताया कि शहर में गड्ढे भरने वाले दोनों ठेकेदार ही जांच में शामिल होने के लिए नहीं आए है। एक ठेकेदार का सचिव मौके पर पहुंचा है और पीली पट्टी लगाने वाले ठेकेदार से भी पूछताछ की गई है।

मंत्री को दौरा आज, देर रात भरवाए गड्ढे

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के निरीक्षण के बाद व शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के शुक्रवार के प्रस्तावित दौरे के चलते नगर परिषद ने सड़कों पर गड्ढे भरने के काम शुरू कर दिया। देर रात तक सड़कों पर गड्ढे भरने का काम चलता रहा। सूचना मिली है कि मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शुक्रवार को सिरसा का दौरा कर नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मंत्री पीली पट्टी और गड्ढे भरने के काम में लापरवाही के आरोपों के संबंध में अधिकारियों से जवाब तलबी भी कर सकते हैं।


पीली पट्टी लगाने और रोड के गड्ढे भरने संबंधित शिकायत पर सीएम फ्लाइंग जांच कर रही है। टीम के सदस्य पहुंचे थे। उनकी ओर से जो भी दस्तावेज मांगे गए हैं उपलब्ध करवाए गए हैं। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed