फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After a week, the police administration made the station in-charge present the line

एक सप्ताह के बाद पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
After a week, the police administration made the station in-charge present the line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। सिरसा के पंचायत भवन में एक सप्ताह पूर्व हुई जिला कष्ट निवारण कमेटी की बैठक में उठे एक मुद्दे पर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया है। इसमें रानियां के थाना प्रभारी विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया है।

जिला कष्ट निवारण कमेटी में अध्यक्ष डॉ. कमल गुप्ता के समक्ष 13 शिकायतें रखी गईं। इनमें से पांच शिकायतें रानियां थाना से संबंधित थीं। इसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला ने कहा था कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह बसरा के खिलाफ पुलिस थाना रानियां में मुकदमा दर्ज किया गया है, जोकि नाजायज परेशान करने के लिए पुलिस पर दबाव देकर करवाया गया है। इस पर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए रानियां के थाना प्रभारी को एक सप्ताह बाद लाइन हाजिर किया है। आदित्य चौटाला ने कहा कि सरदार निर्मल सिंह के ऊपर जो मुकदमा दर्ज किया गया है, उसमें नहरी विभाग के अधिकारियों पर दबाव डाला गया है, जिन्होंने गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का काम किया है, इसलिए दोनों महकमों पर दबाव बनाने वालों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed