फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   advocate warned to burn degree

Sirsa News: वकील ने दी सीएम के समक्ष कानून की डिग्री जलाने की चेतावनी

Thu, 14 May 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 14 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
advocate warned to burn degree
पटवारी व नायब तहसीलदार पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 23

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। इंतकाल के एवज में अधिकारियों की ओर से रिश्वत मांगे जाने के रोष स्वरूप एक अधिवक्ता ने 15 मई को मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी डिग्रियां जलाने व परिवार सहित आमरण-अनशन की चेतावनी दी है। अधिवक्ता रणजीत सिंह ने बार एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम ढाका के नेतृत्व में वीरवार दोपहर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें अधिवक्ता ने तहसीलदार व पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


उपायुक्त को दिए ज्ञापन में अधिवक्ता रणजीत सिंह निवासी गांव जमाल ने बताया कि वह जिला न्यायालय में पिछले 14 वर्ष से बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके भाई ने गांव जमाल में एक दिसंबर 2025 को 15 किले 3 कनाल भूमि खरीदी थी। यह भूमि अनुसूईया निवासी सोनीपत से खरीदी गई है। उपरोक्त भूमि का लम्बे समय तक इंतकाल दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

रणजीत सिंह का आरोप है कि भूमि का इंतकाल दर्ज करवाने के लिए जब वह हलका पटवारी सुरेश से मिले तो वह बोले कि जमीन आपने सस्ती ली है। इसलिए इंतकाल के लिए 50 हजार रुपये उसकी व एक लाख रुपये नायब तहसीलदार की फीस लगेगी। जब उन्होंने तहसीलदार चोपटा से शिकायत की तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसलिए उन्हें अपनी डिग्रियां जलाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed