{"_id":"67ab8a8ced005958e10b3c38","slug":"advocate-hanuman-godara-becomes-head-of-bharatiya-jat-vikas-manch-sirsa-news-c-128-1-sir1002-133033-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एडवोकेट हनुमान गोदारा बने भारतीय जाट विकास मंच के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एडवोकेट हनुमान गोदारा बने भारतीय जाट विकास मंच के प्रधान
Tue, 11 Feb 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में नवनियुक्त गठित भारतीय जाट विकास मंच के सदस्य। मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय जाट विकास मंच की बैठक मंगलवार को जाट धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट हनुमान गोदारा को भारतीय जाट विकास मंच का प्रधान बनाया गया, जबकि डॉ. राजेंद्र कड़वासरा को राष्ट्रीय प्रधान के पद की जिम्मेदारी दी गई।
प्रधान हनुमान गोदारा ने कहा कि समाज हित के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे। समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसको पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में भारतीय जाट विकास मंच के बैनर तले जो समाज भलाई के कार्य किए जाने हैं, उनकी रूपरेखा शीघ्र ही बना ली जाएगी। उन्होंने समाज से सहयोग के लिए आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने कहा कि इसी साल में देश के अनेक राज्यों में भारतीय जाट विकास मंच की कमेटियां बनाई जाएंगी और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न राज्यों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को महाराजा सूरजमल जयंती के अवसर पर सीडीएलयू में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों व सामाजिक चेतना पैदा करने में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। बैठक में शीशपाल झोरड़, डॉ. राम किशन खोथ, ईश्वर मेहला, मुकेश लाखलान, राजेश सिधू, प्रख्यात ज्योतिषाचार्य गुरभेज सिंह ढिल्लों, भगत धन्ना जी ट्रस्ट के प्रधान अमरीक सिंह राही सहित अनेक सदस्य ने अपने विचार रखे।