फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   advance bail to attacker on lawyer

Sirsa News: उपाध्यक्ष पर हमले के आरोपी को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

Thu, 12 Feb 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 12 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
advance bail to attacker on lawyer
पुलिस नहीं कर पाएगी प्रॉपर्टी अटैच, बार एसोसिएशन ने बुलाई बैठक
विज्ञापन


कार्य से विरत रहने पर निर्णय संभावित


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। सिरसा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केवल कंबोज पर हमला करने के आरोपी प्रमोद टांक को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 29 जनवरी को अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।

आरोपी को अग्रिम जमानत मिलने के बाद बार एसोसिएशन ने शुक्रवार सुबह बैठक बुलाई है। इसमें कार्य से विरत रहने पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, पुलिस अब आरोपी की प्रॉपर्टी नहीं कर पाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले 24 दिन से बार एसोसिएशन कार्य से विरत चल रहा है। इससे अदालतों में न्यायिक कामकाज काफी प्रभावित हुआ। 10 हजार से अधिक केसों की सुनवाई अब तक प्रभावित हो चुकी है। जिन केसों में अंतिम बहस समाप्त हो चुकी है, उन केसों में ही फैसला सुनाया गया है।
विज्ञापन



आरोपी ने दुकान में बुलाकर किया था हमला
उपाध्यक्ष केवल कंबोज ने बताया कि 17 जनवरी को शाम करीब सवा चार बजे उनके मोबाइल पर प्रमोद टांक की कॉल आई थी। प्रमोद टाक की प्रेम नगर में परचून की दुकान है, लेकिन व दवाइयां भी बेचता है। उसने उन्हें दुकान पर बुलाया। वह उसकी दुकान पर गए तो वो प्रमोद टांक दवा के 300 रुपये मांगने लगा। उन्होंने प्रमोद टांक से कहा कि किस बात के 300 रुपये, मैंने कोई दवा नहीं खरीदी, अगर खरीदी है तो उसका बिल दे दो। इसके बाद प्रमोद ने गुस्से में आकर गालियां दीं और बाद में हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
आरोपी प्रमोद टांक को हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। शुक्रवार सुबह बार एसोसिएशन की बैठक होगी। बैठक में कार्य से विरत रहने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
-केवल कंबोज, उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed