फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Adopt the things you hear in satsang in your life: Baba Brahmadas

सत्संग में सुनी बातों को अपने जीवन में करें धारण : बाबा ब्रह्मदास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Adopt the things you hear in satsang in your life: Baba Brahmadas
सिरसा।डेरा बाबा भूमणशाह ग्राम बाबा भूमणशाह, संगर साधा में आयोजित समागम में मौजूद श्रद्धालु। व
सिरसा। जीवन में सत्संग सुनने, गुरबाणी, श्रीमद्भागवत पढ़ना सबसे कीमती समां होता है। सत्संग में आना ही बड़ी बात नहीं है, बल्कि सत्संग में ध्यान लगाकर उसे सुनना और सुनी हुई बातों पर अमल करके उसे अपने जीवन में धारण करना ही सत्संग का सबसे बड़ा फल है। यह विचार मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह, संगरसाधा के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज ने संत बाबा भूमणशाह महाराज के 278वें महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
विज्ञापन

प्रवचनों के दौरान बाबा ब्रह्मदास महाराज ने देशभर से अनेक साधु-संतों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि कुछ लोग मोह माया के चक्कर में पड़कर परमात्मा को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को कभी किसी चीज का अंहकार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

जो कुछ भी हमारे पास है, वो उस परमपिता परमात्मा का दिया हुआ है। जो मिला है, उसी में ही अपने आप को खुश रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर नशा करना ही है तो देशभक्ति का करें। युवा वर्ग में देश के प्रति जुनून होना चाहिए। अपने आप में अच्छे संस्कार पैदा करें। अपने माता-पिता, गुरुजनों व बहन-बेटियों का सदैव सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अगर अपनी मानसिकता बदलनी है तो उसे संतों व गुरुओं की शरण में आना ही पड़ेगा। बाबा ब्रह्मदास महाराज ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि अपने इच्छा के अनुसार गोसेवा, किसी बेसहारा की मदद व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास करें। इससे पूर्व सुबह अखंड पाठ का भोग डाला गया।

श्रद्धालुओं के लिए डेरा प्रबंधन की ओर से दिनभर लंगर की सेवा चलती रही। कार्यक्रम में अनेक धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर बाबा ब्रह्मदास महाराज से आशीर्वाद लिया और प्रवचनों का श्रवण किया। डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सभी सेवादारों का महापरिनिर्वाण दिवस पर सहयोग करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed