फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   admission

फीस बढ़ोतरी के विरोध में इनसो ने नेशनल कॉलेज के गेट पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Mon, 08 Jul 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
admission
नेशनल कॉलेज के बाहर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते हुए। - फोटो : Sirsa
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा नए सत्र के लिए बच्चों के दाखिलों में बढ़ाई गई फीस के विरोध में इनसो ने सोमवार को नेशनल कॉलेज के मुख्य द्वार पर शिक्षामंत्री का पुतला फूंका। इनसो जिला प्रभारी जतिन खलेरी व जिला प्रधान अमन गिल के नेतृत्व में इनसो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के फीस वृद्धि के निर्णय को वापिस लेने की मांग उठाई। जतिन खलेरी ने बताया कि दाखिला फीस बढ़ाने से बेरोजगार छात्रों पर अतिरिक्त भार पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र के साधारण व गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं। दाखिला फीस में बढ़ोतरी किए जाने से महंगाई के जमाने में छात्रों व उनके परिजनों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि परिजन अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए जैसे-तैसे फीस की व्यवस्था करते हैं। ऐसे हालात में अगर बढ़ी हुई फीस को वापिस नहीं लिया गया तो अधिकतर बच्चे पढ़ाई से वंचित रह जाएंगे। वहीं कॉलेज की ओर से ऑनलाइन फीस का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत काफी विद्यार्थियों के बैंक में खाते नहीं है और कुछ के पास चेकबुक नहीं है, जिसके चलते वे फीस कैसे भर पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में बीकॉम प्रथम में 3432, बीए प्रथम में 4440, बीएससी मेडिकल प्रथम में 4608, बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम में 4536 रूपये फीस थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर बीकॉम प्रथम में 6249, बीए प्रथम में 6769, बीएससी मेडिकल प्रथम में 7069, बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम में 7069 रूपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि समय रहते हुए बढ़ी हुई फीस को वापस नहीं लिया गया तो इनसो पूरे प्रदेश में छात्रों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन के रूप में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का काम करेगी। इस मौके पर यूनिवर्सिटी प्रधान गुरशनीत गिल, चेयरमैन अमित साईं, अनिल डागर, कुलदीप जांगू, विकास कस्वां, संदीप ढिल्लो, युवराज, विरेश, नरवैल, हरपाल, बंटी फरवाई व अमन कंबोज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed