फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Admission process for PG course started in CDLU, results of PG and one UG released.

Sirsa News: सीडीएलयू में पीजी कोर्स की दाखिला प्रक्रिया शुरू, वहीं पीजी सहित एक यूजी का परिणाम किया जारी

Wed, 19 Jun 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Admission process for PG course started in CDLU, results of PG and one UG released.
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में मंगलवार से पीजी कोर्सों की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके तहत विद्यार्थी पीजी कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर दोपहर को विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी सहित पीजी कोर्सों का परिणाम भी जारी कर दिया।
विज्ञापन

विवि ने एमए पब्लिक एड द्वितीय सेमेस्टर, एमए पब्लिक एड चतुर्थ सेमेस्टर, एमए जेएमसी चतुर्थ सेमेस्टर, बीबीए छठा सेमेस्टर व पीजीडी इन योग के द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी ने पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) के लिए एडमिशन नोटिस जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय कैंपस में करीब 30 विभागों में दाखिला प्रक्रिया होगी। 18 जून से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। पीजी कोर्सों में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई है।
विज्ञापन


--------
जिनका परिणाम घोषित नहीं उनको दिया जाएगा विशेष मौका

सीडीएलयू की ओर से अभी तक यूजी (अंडर ग्रेजुएट) कोर्सों की फाइनल कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है। जिसको लेकर छात्र संघ ने रजिस्ट्रार से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान रजिस्ट्रार आरके बंसल ने विद्यार्थियों से आश्वासन दिया कि कोई भी विद्यार्थी दाखिलों से वंचित नहीं रहेगा। पीजी की दाखिला प्रक्रिया 1 महीना तक चलेगी। इस दौरान तक सभी कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। अगर कोई परिणाम रह जाता है ऐसे में विद्यार्थियों को विशेष रूप से तीन से चार दिन दाखिला लेने के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

इन विषयों की दाखिला प्रक्रिया जारी
एमएससी बायोटेक्नोलोजी, केमेस्ट्री, एनर्जी एंड इनवायरमेंट साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलोजी, गणित, फिजिक्स, बोटनी, जूलॉजी, भूगोल, माइक्रोबायोलॉजी एंड कंप्यूटर साइंस (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस एंड ड डाटा साइंस), एमए हिंदी, एमए इतिहास, इकोनोमिक्स, अंग्रेजी, जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन, लोक प्रशासन, पंजाबी, संस्कृत, एजुकेशन, राजनीतिक विज्ञान, साइकोलोजी एंड सोशियोलॉजी में दाखिला आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके अलावा एमबीए, एलएलबी तीन वर्षीय, एलएलएम दो वर्षीय, एमकॉम, एमपीएड, एमपीए म्यूजिक (वोकल), एमपीए म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल), एमसीए, एमटेक (सीएसई) 2.5 वर्षीय (वीकेंड), सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशियेंसी इन फ्रेंच, सर्टिफिकेट कोर्स इन पंजाबी एंड डिप्लोमा इन योगा (एक वर्षीय) शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed