फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Administration woke up after locking the gate of villagers in Bakrianwali

Sirsa News: बकरियांवाली में ग्रामीणों के गेट पर ताला जड़ने के बाद जागा प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Administration woke up after locking the gate of villagers in Bakrianwali
सिरसा। बकरियांवाली प्लांट में ग्रामीणों के विरोध के बाद प्लांट में व्यवस्था बनाने का काम शुरू हो गया है। मुख्य सफाई निरीक्षक की मौजूदगी में व्यवस्था बनाई जा रही है। मंगलवार को मुख्य सफाई निरीक्षक बकरियांवाली प्लांट में पहुंचे और निस्तारित कचरा व खाद उठाने का कार्य तेजी से शुरू करवाया। जिसको लेकर ग्रामीण अपना विरोध जता रहे थे। वहीं कचरा प्लांट से बाहर न जाए। इसको लेकर भी प्रशासन ने निर्माण कार्य व अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन




बता दें कि तीन दिन पहले बकरियांवाली प्लांट के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। ताला लगाकर लोगों ने अपना धरना शुरू कर दिया। प्लांट बंद होने की सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। लोगों ने अधिकारियों को पांच दिन का समय व्यवस्था बनाने को लेकर दिया। जिसके बाद से ही प्लांट में व्यवस्था बनाने को लेकर कार्य चल रहा है। वहीं पूजा कंसलटेंट एजेंसी की ओर से कचरा प्रबंधन को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्लांट के निस्तारित कूड़े और खाद को उठाने का कार्य जारी है। जिससे प्लांट में जगह बने और कचरे का तेजी से निस्तारण हो सके।
विज्ञापन



--------------------------------------------------बकरियांवाली प्लांट में निस्तारित कचरे व खाद को उठाने का कार्य जारी है। तेजी से उठान करवाया जा रहा हे, ताकि प्लांट में बेहतर व्यवस्था बन सके। प्रतिदिन आने वाले कचरे का प्रतिदिन ही निस्तारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed